
चक्रधर नगर पुलिस जुटी जांच में
शिनाख्त के लिए फोटो की वायरल
♦रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला है यह घटना चक्रधर नगर के बंगुर शिया की है। जहां आज लोगो ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेे आस पास के लोगो से पूछताछ की लेकिन किसी ने मृतक की पहचान नहीं की चक्रधर नगर पुलिस के साथ एफएसएल की टॉम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर करीब 35 साल के अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस्के मुताबिक आज दोपहर ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे एक साइन बोर्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थीं । पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है तथा मृतक की पहचान और उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना एवं संपर्क समूहों में साझा किए गए हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आमजन से अपील है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
🔴रमेश पत्रकार 94252 5217



