हमारी पत्रकारिता की शुरुवात 1971 से हुई 55 साल के इस सफर में शोषित पीड़ित अन्याय अत्याचार दमन एवं दबे कुचले वर्ग की पूरी निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ निडर व बेबाकी से उनकी आवाज बनने का निस्वार्थ कर्म हमने किया जिसके कारण कई बार हमें दमन एवं शोषण का शिकार भी होना पड़ा|
शासन एवं प्रशासन की प्रताड़ना के बावजूद पत्रकारिता के धर्म का हमने बखूबी पालन किया पीड़ित मानवता की सेवा में सदा जुटे रहे अपने सिद्धांत और अपने स्वाभिमान को बरकरार रखा कभी किसी खबर के साथ कंप्रोमाइज नहीं किया डंके कि चोट में खबर चलाई कभी नतीज़ों की चिंता न पहले की ओर न अब करेंगे……. खबर चाहे CM की हो या PM की क्या SP की हो या कलेक्टर की कभी किसी की चिंता नहीं की सिर्फ सच्चाई उजागर करना ही लक्ष्य रहा यही कारण है|
55 साल की समृद्ध पत्रकारिता के बाद भी हमें “बेब पोर्टल” शुरू करने के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ा इस दौरान सबेरा संकेत के शरद भैया देशबंधु के रामाश्रय उपाध्याय जी, युगधर्म के बबन प्रसाद मिश्र जी बिलासपुर टाइम्स के डी पी चौबे एवं रायगढ़ संदेश के गुरुदेव कश्यप जी की छत्रछाया में मेरी पत्रकारिता परवान चढ़ी ओर पत्रकारिता के वे सारे गुर सिखे जो किसी को मुक्कमल पत्रकार बना सकते थे साथ ही शिक्षा मिली कि पत्रकार हमेशा सीखता है ग्राह्यता ही उसकी सफलता की कुंजी व मंजिल होती है|
इस संदर्भ में 2015 में स्पीड न्यूज सोशल मीडिया का आगाज हुआ जो आज भी करोड़ो वीवर्स के साथ फेसबुक इंस्ट्राग्राम व्हाट शप के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ का एक मात्र इकलौता ऐसा न्यूज प्लेटफार्म है जिसके प्रशंसक यूपी महाराष्ट्र बंगाल गुजरात म. प्र. झारखंड उड़ीसा के अलावा पटाया बैंकॉक तक में मौजूद है| इस दरम्यान लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचाने में हमने संवाद सेतु का बखूबी काम किया आर्थिक समस्याओं का शिकार होने के बाद भी हमने कभी घुटने नहीं टेके उसका डट कर पूरी ताकत के साथ सामना किया ओर आज इस मुक्कल तक पहुंचने में सफल रहे हमारे सुधि पाठकों का सशक्त समर्थन ही हमारी वो ताकत है जिसने हमें हर झंझटो से जूझने का हौसला दिया ओर उसने कुंदन की तरह निखरने दमकने चमकने में हमारी मदद की.हमारी पूंजी दलाली चमचा गिरी न होकर जाने माने पत्रकार स्व. रमेश नय्यर द्वारा दिया गया वह आशीष ब्रह्म वाक्य है जिसमें उन्होंने कहा था “किसी की दया का पात्र बनने से अच्छा है ईर्ष्या का कारण बनो”. इसी ध्येय वाक्य के साथ अब हम अपने बेब पोर्टल का आगाज कर रहे हैं
