
पुलिस व आबकारी वाले देखते रहे
रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा का गांजा, नशीली सिरफ़ एवं टैबलेट को पावर प्लांट की भट्ठी में जला कर खाक कर दिया नारकोटिक्स का यह भंडार पुलिस द्वारा तस्करों एवं ड्रग्स पेंडलर से जप्त किया गया था इस दौरान एस एस पी शशि मोहन सिंह सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे रायगढ़ जिले के 16 मामलों में 415 किलो 991 ग्राम गांजा एवं गांजा के तीन पौधों को एम एस पी स्टील एंड पॉवर प्लांट जामगांव की भट्ठी में झोक दिया गया जो तेज आग में जलकर राख हो गया इस के अलावा NDPS के विभिन्न प्रकरणों में जप्त 108 बाटल नशीली सिरप तथा 529 टेबलेट/कैप्सूल, कुल 637 नशीली दवाइयों पर प्लांट परिसर के पास बुलडोजर से रौंद कर नष्ट किया गया और मलबे को गड्ढे में दफन कर दिया गया,नष्ट किए गए मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत दो करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये है। संपूर्ण कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एस एस पी शशि मोहन सिंह, सदस्य अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़,अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी एवं पंचों की मौजूदगी में की गई।




