
जिन्दों पर नहीं रहा भरोसा तो मृतक
को थमा दी जन चौपाल की कमान
🔵रायगढ़/ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को गरियाने के चक्कर में कांग्रेस इतनी बदहवास हो चुकी है कि उसे जिंदा ओर मुर्दे भी फर्क महसूस नहीं होता उसने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के लिए अपने ही मृत नेता को जन चौपाल कार्यक्रम का दायित्व सौंप दिया लगता है कांग्रेस को जिन्दों पर भरोसा नहीं रहा इस लिए अब वह मुर्दो के जरिए देश का नेतृत्व हासिल करना चाहती है ।
ताजुब्ब की बात तो यह रही कि यह अजीबो गरीब आदेश प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज़ के निर्देश पर जारी किया गया है जिसमें जिला महामंत्री दीपक मंडल के हस्ताक्षर व सील ठप्पा लगा है जबकि दीपक मंडल भी नेता की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में शामिल है अब इस मामले को लेकर कांग्रेस की जमकर थूका फजीहत हो रही है पूरा मामला इस प्रकार है जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने ,6 नवंबर को एक आदेश जारी किया जिसमें जनचौपाल कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी इसी आदेश में घरघोड़ा ब्लाक की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष किरोड़ी मल तायल को सौंपी गई है आश्चर्य की बात तो यह है कि उनका चार माह पहले ही निधन हो चुका है।
उनके निधन पर क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेताओं सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी थी जिसमें जिला महा मंत्री दीपक मंडल भी शामिल थे अब जारी आदेश में उन्हीं के हस्ताक्षर व सील लगी है जिस लेटर पैड पर आदेश जारी किया गया उसके अध्यक्ष नरेंद्र नेगी भी कई साल से कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं ऐसे में एक मृत व्यक्ति को अभियान की जिम्मेदारी सौंपना संगठन की लचर व्यवस्था व गैर जिम्मेदाराना रवैये की निशानी है लोग कांग्रेस के इस पुनर्जीवन कार्यक्रम का जमकर मजा ले रहे हे और अब यह हाई कमान पर निभर है कि इस मामले में कोई कार्यवाही करेगा या फिर यह मामला रायगढ़ की सियासत का महज एक किस्सा बन कर रह जाएगा!
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




