
3 दिन में मिली सफलता,पुलिस
खोज रही अब तीसरे साथी को
रायगढ़/* गर्ल फ्रेंड के साथ केलो डैम घूमने गए युवक से लूट पाट करने के मामले में तीन दिन बाद कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि वारदात में शामिल तीसरे साथी की तलाश तेजी से की जा रही है। रायगढ़ जोगी डीपा निवासी सानू सारथी 11 अक्टूबर की शाम अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डैम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब वे वापस आने की तैयारी कर रहे थे, तभी वहां 3-4 अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने युवती को वहां घूमने को लेकर अनावश्यक सवाल उठाए और प्रार्थी के साथ गाली- गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने प्रार्थी की जेब से 1,500 रुपये नकद, उनका आईफोन 12 मिनी मोबाइल व महिला का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। जाते-जाते आरोपी बुलेट की चाबी भी दूर फेंककर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एस एस पी शशि मोहन सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और सीएसपी राहुल उईके तथा कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की पता साजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने तत्काल एक टीम गठित की। एएसआई कोसो सिंह जगत ने पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित, प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों के हुलिया व संदिग्धों की जानकारी जुटाई पुलिस ने त्वरित दबिश देते हुए सोहेल अंसारी (23 वर्ष, पिता मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ एवं रणवीर कुमार (22 वर्ष, पिता मिथलेस भगत, निवासी चेहराकलां, थाना महुवा, जिला वैशाली, बिहार हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को पकड़ा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूटपाट की इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद, कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रार्थी द्वारा आरोपियों की पहचान कराई गई। उनके मेमोरेंडम में बयान के मुताबिक लूटे गए दोनों मोबाइल व नगदी रकम उनके फरार तीसरे साथी के पास है जिस की तलाश कीभाजाष्री है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में आगे की कानूनी विवेचना जारी है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176



