साझा की बेबाक व बिंदास बाते
संस्थाओं को दी सबसे ज्यादा जमीन
*♦रायगढ़/* भीछत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने रायगढ़ में आयोजित 14 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस गरिमा मय और भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों—महिलाएं, युवा और बच्चे—ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजक अनूप बंसल ने जय सिंह अग्रवाल के मजबूत और साहसी नेतृत्व की तुलना “हरयाणवी लठ” से की ( ऐसे दृढ़निश्चयी व्यक्ति को हरियाणा में लठ कहा जाता है जो कभी झुकता नहीं) इस पर उन्होंने कहा कि वे ऐसे विधायक और मंत्री रहे हैं जो अपने मुख्यमंत्री से अपनी बात मनवाने के लिए अड़ जाते थे। वे कभी किसी से नहीं डरे। आज भी छत्तीसगढ़ के सभी विधायक राहुल गांधी के दिल्ली अग्रसेन जयंती में शामिल होने रायगढ़ आये है क्योंकि “वे जो कहते हैं, वह करते हैं और निभाते भी हैं।” उनकी इस बेबाक बयानी पर पूरा सभास्थल तालियों की गड़ गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पांच साल के दौरान सर्व समाज के कल्याण के लिए जितनी जमीन दी गई छत्तीसगढ़ में उतनी जमीन बाकी के 21 वर्षों में स्वीकृत नहीं हुई वे समाज के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं रायगढ़ में अग्रसेन सेवा संघ के एक जमीन के मामले में किसी कलेक्टर ने पैसे मांगे उसे इतनी गलिया पड़ी कि किसी जन्म में उतनी गाली नहीं खाई होगी रायगढ़ के रामनिवास टॉकीज चौक का नाम अग्रसेन चौक करवाने ने भी उनकी अहम भूमिका थी।बीते हुए इन पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा की रायपुर के बाद प्रदेश की सबसे बड़ी अग्रसेन जयंती और सबसे बड़ा अग्रवाल समाज रायगढ़ में ही है। इस शहर की दानशीलता की मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है। रायगढ़ में बने अग्रोहा धाम की प्रेरणा से आज छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर ऐसे भव्य भवन बन रहे हैं। सरायपाली में 100 कमरों के भवन का भूमिपूजन हाल में उनके द्वारा ही किया गया है, और यह एक सुखद संजोग है कि रायगढ़ के अग्रोहा धाम का शिलान्यास भी उन्होंने ही किया था अब बिलासपुर में उसी तरह का अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए पवन अग्रवाल प्रयास कर रहे हैं

14 दिन अग्रसेन जयंती का हुआ भव्य समापन
इस अवसर पर अग्रसमाज के उत्कृष्ट कार्यों और असाधारण उपलब्धियों के लिए समाज की चार विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया ।कु. गुंजन मिरानिया ने (एम्स रायपुर)वर्ष 2026 में एमबीबीएस प्रवेश हेतु ऑल इंडिया रैंक 947 प्राप्त कर रायगढ़ को गौरवान्वित किया। श्रीमती विनीता अग्रवाल सामाजिक व सार्वजनिक सेवा किशोर न्याय (बाल न्यायालय) की सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन की रायगढ़ जिला अध्यक्ष व 10 वर्षों से लायंस क्लब की सक्रिय सदस्य है कु. राधिका गुप्ता ने खेल में रोप स्किपिंग सितंबर 2025 में महाराष्ट्र में आयोजित प्रतियोगिता के 10 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान व स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कु. अवनिका अग्रवाल ने (रोप स्किपिंग) महाराष्ट्र (अलीबाग) में आयोजित ऑल इंडिया ओपन प्रतियोगिता के 12 वर्ष बालिका वर्ग में तीन अलग-अलग श्रेणियों में तीन रजत पदक जीते वे रायगढ़ के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. राहुल अग्रवाल की पुत्री है इस वर्ष अग्रसेन जयंती के तहत आईपीएल की तर्ज पर एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया:इसमें कुल 18 टीमें व 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खिलाड़ियों की बिल्कुल आईपीएल की तरह नीलामी की गई और डे-नाइट मैचों का आयोजन हुआ, जिसे देखने मैदान पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती और दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह को अग्रसेन सेवा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग लेन्धरा, मुकेश कलानोरिया, प्रदीप गर्ग, अनूप बंसल व आशा टाइटन ने संबोधित किया मंच संचालन संजय कार्ड द्वारा अपने बेहद आकर्षक अंदाज में किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में 700 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर योगदान दिया, जिनमें राजेश बेरीवाल, दीपक कालिंदी कुंज, मनीष पाली वाल, रमेश छपारिया, कविता बेरीवाल, शालू गोयल, सचिन और राजेश सी.ए. का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम इतना भव्य था कि रात 8 बजे शुरू हुआ पुरस्कार वितरण समारोह देर रात 1 बजे तक उत्साह के साथ चलता रहा।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176




