ट्रेनों ने बढ़ती चोरी से लोग त्रस्त यात्रा करना हुआ असुरक्षित
*♦रायगढ़/* ट्रेनों में चोरी ओर उठाई गिरी कि घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही एक के बाद आज वारदातों ने लोगो के सफर को असुरक्षित बना दिया है सुरक्षा के लिए रेलवे में भारी भरकम स्टॉप मौजूद हे लेकिन वो हजारों ओर लाखों की चोरी तो दूर एक चवन्नी चोर को भी पकड़ने में कभी कामयाब नहीं हुआ नई घटना रायगढ़ के बड़े रामपुर स्थित सिल्वर नेस्ट कॉलोनी निवासी अजय कुमार सिंह के साथ हुई जो 14 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 18201 नौतनवा एक्सप्रेस के कोच बी-2 बर्थ नंबर 55 पर वाराणसी की यात्रा कर रहे थे।
सफर के दौरान उनकी आंख लग गई। इसी बीच 15अक्टूबर की रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच जब ट्रेन अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो बर्थ पर रखा उनका मोबाइल फोन गायब मिला। अपने स्तर पर खोजबीन के बाद उन्होंने आर पी एफ स्कॉट को भी बताया लेकिन मोबाइल नहीं मिला उन्हें यात्रा पूरी करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई जिसपर 17 अक्तूबर को रायगढ़ पहुंचने पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई चोरी हुआ मोबाइल वनप्लस कंपनी का बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 76,999 रुपये है। बहरहाल इस चोरी से ट्रेन में चोरी का एक ओर मामला दर्ज हो गया जिसके मिलने या पकड़े जाने की तो दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है !
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




