1 मोबाइल ने लगा दी 6 की बाट
*♦रायगढ़/* रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटने वाले मुख्य आरोपी शनि केंवट तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं, तो हैरान करने वाला सच सामने आया। इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अकेला शनि केंवट था, लेकिन लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री के सिलसिले में एक-एक कर 5 अन्य लोग भी पुलिस के शिकंजे में फंस गए। इसे कहते हैं हम तो डूबेगी सनम तुमको भी ले डूबेगें इस तरह पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

रायगढ़ बोईरदादर निवासी दीपक कुमार (29 वर्ष, 10 अक्टूबर शनिवार की सुबह अपनी ट्रेलर (CG 13 AS 9699) से तमनार जा रहा था। अमलीभौना स्थित शीला पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर उसका POCO M7 मोबाइल और 200 रुपये लूट लिए, जूटमिल पुलिस ने जब लूटे गए मोबाइल की तकनीकी जांच की, तो उसमें एक नया सिम कार्ड चालू मिला। पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो वह एक के बाद पांचों खरीदारों तक पहुंच गई पहला खरीदार था ।
आकाश डेविड जिसे मुख्य आरोपी शनि केंवट ने लूटा हुआ मोबाइल मात्र 3,000 रुपये में बेचा दूसरा खरीदार था संजय कुमार सिंह जिसने आकाश डेविड से मोबाइल खरीदा फिर तीसरा शख्स रोहित दुले वाले था जिसने संजय से मोबाइल खरीदा चौथा खरीदार था भुवन निषाद उसने रोहित से मोबाइल खरीदकर एक मोबाइल दुकान दार नीरज परियानी को बेचा और उस पैसे से अपने लिए नया सैमसन A36 मोबाइल खरीद लिया।इस तरह यह मोबाइल सिंधी कॉलोनी के मोबाइल दुकान संचालक नीरज परियानी के पास पहुंचा गया था।
उसने अपने नाम का नया सिम डाला और मोबाइल एक्टिवेट किया तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया ओर उस तक पहुंच गई इसके बाद सारी कड़ियाँ जुड़ी तो अंतिम सिरा मुख्य आरोपी शनि केवट पर पहुंच कर थमा जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया ओर साथ में वे पांच खरीददार भी जेल पहुंच गए जिन्होंने थोड़े से लालच में चोरी की संपति खरीदने का जुर्म किया था पुलिस ने सभी 6 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए रिमांड पर भेज दिया है और लूटे गए मोबाइल व बिक्री से खरीदा गया नया फोन भी जब्त कर लिया है। मामले में अभी भी दो आरोपी फरार है जिसे अब तक नहीं पकड़ा जा सका है !
एसएसपी ने दी नसीहत
मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते चेताया है कि “चोरी अथवा लूट की संपत्ति खरीदने वाले लोग भी कानूनी कार्रवाई से नहीं बच सकते। चंद रुपयों के लालच में अपराधियों से सामान खरीदना भारी पड़ सकता है और ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है।”
*सौ टके की बात*
“इसलिए सौ टके की एक बात लालच से बचिए ओर सुरक्षित रहिये- स्पीड न्यूज़”
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




