♦️दोनों गुटों पर होगी कार्यवाही♦️
♦️पुलिस ने दी सख्त चेतावनी♦️
♦️रायगढ़/ पुराने विवाद को लेकर दुर्गा पंडाल को मारपीट का अखाड़ा बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है कल रात चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास दो पक्षों ने जमकर लात घुसे चले थे जिससे वहां अफरातफरी मच गई थी। रिपोर्ट होने पर चक्रधरनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए हैं बाकी को पकड़ने दबिश दी जा रही है घटना 21 अक्टूबर बुधवार की रात की है।
एक पक्ष के सुशील गुप्ता (31 साल) छोटे अतरमुडा ने आरोप लगाया कि चन्द्रशेखर सिंह राजपूत विजयपुर शराब भट्टी के पास हुए विवाद को लेकर अभिलाष गुप्ता के साथ झगड़ा कर रहा था, विवाद में बीच-बचाव करने पर हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार किया, जिस से उसे चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष के चन्द्र शेखर सिंह राजपूत 42 साल ने शिकायत में आरोप लगाया कि आहता में हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के अभिलाष गुप्ता व उसके साथियों ने उसे और उसके चाचा श्याम सिंह राजपूत व चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत के साथ मारपीट की दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में काउंटर रिर्पोट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । जिसमें चन्द्र शेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत एवं श्याम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में विवेचना जारी है।
रायगढ़ पुलिस की स्पष्ट चेतावनी
कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




