हत्या के प्रयास में दोनो को
तलाश कर रही थी पुलिस
🔵रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के खरसिया बस स्टैंड के पास हुई चाकूबाजी की घटना ने पुलिस ने चाकूबाज फहीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सका। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दूसरे आरोपी फैज खान की भी तलाश की जा रही है।
घटना की शुरुआत 30 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी, फैज खान और फहीम अख्तर के बीच किसी बात को लेकर विवाद और गाली-गलौज हो रहा था। इस विवाद की सूचना ईशान ने परिचित 25 वर्षीय अजय राजपूत को फोन पर दी। खबर मिलते ही अजय ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव का प्रयास किया । लेकिन पुरानी रंजिश पाल बैठे फैज खान और फहीम अख्तर ने अजय को देखते ही उस पर गालियों की बौछार कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जान बचाने के लिए जब अजय वहां से भागा, तो दोनों ने उसका पीछा किया। फहीम अख्तर ने दौड़कर अजय को दबोच लिया, और इसी बीच फैज खान ने धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया , जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
ईशान पेशवानी लहूलुहान अजय को तुरंत शासकीय अस्पताल खरसिया ले गया, जहां उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट ममता ठाकुर ने खरसिया थाने में दर्ज कराई जिस पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
गिरफ्तारी से बचने दोनों आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे थे और घटना के तुरंत बाद बिलासपुर से नागपुर भाग गए थे। पुलिस लगातार उनकी टोह में थी कि इसी बीच आरोपी फहीम अख्तर नागपुर से लौटकर छिपते-छिपाते अपने घर आने की फिराक में खरसिया पहुंचा था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और हनुमान चौक खरसिया निवासी 23 वर्षीय फहीम अख्तर पिता शकील अख्तर को धर दबोचा। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴






