
पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने दुपट्टा पहना पार्टी में किया शामिल
🔵रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कल एक बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ कई दिनों से सक्रिय राजनीति का दरवाजा खटखटा रहे बहुचर्चित शिक्षा विद समाजसेवी पत्रकार एवं पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा काग्रेस ने शामिल हो गए रायगढ़ जिले की राजनीति के लिए इसे बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि रामचंद्र शर्मा की सक्रियता से उन्हें रायगढ़ विधान सभा का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है
खरसिया के नंदेली हाउस में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया इस मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव उपस्थित थे। इससे पहले कांग्रेस भवन में उन का फार्म भरा गया एवं प्रक्रिया पूरी की गई।
राजनीति क्षेत्रों में उनके काग्रेस में शामिल होने की अटकले पिछले कई दिनों से चल रही थी जिस पर कल 12 नवबंर की शाम पूर्ण विराम लग गया यह प्रवेश कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
रामचंद्र शर्मा शिक्षा, खेल, पत्रकारिता व सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में लंबे समय से भूमिका निभाते रहे हैं। पूर्व पुलिस निरीक्षक के रूप में प्रशासनिक अनुभव रखने के साथ-साथ शिक्षाविद् और समाज सेवी के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सक्रियता और जनसंपर्क उनकी महत्वपूर्ण ताकत मानी जाती हैं।राजनैतिक हलकों में रामचंद्र शर्मा के काग्रेस प्रवेश को शिक्षा ,खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में पार्टी के जनाधार में बढ़ोतरी व मजबूती में इजाफे के तौर में देखा जा रहा है
रामचंद्र शर्मा का कांग्रेस में प्रवेश पार्टी के स्थानीय संगठन के लिए एक सकारात्मक शुरुआत है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। रायगढ़ की राजनीति में रामचंद्र शर्मा का कांग्रेस प्रवेश एक सामान्य सदस्यता से बढ़कर संगठनात्मक विस्तार व सामाजिक स्वीकार्यता की दृष्टि से अत्यधिक महत्व पूर्ण माना जा रहा है। अब उनके अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ कांग्रेस संगठन को किस तरह मिलता है, और कितना प्रभावकारी रहता है इस पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की निगाहें रहेंगी।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴





