जो उखाड़ सको उखड़ लेने का
वीडियो बना किया था वायरल
🔵रायगढ़/ दीपावली के दिन 18 साल के युवक के साथ मारपीट कर अपहरण करने वाले दीप उर्फ हनी अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोबाइल फोन जप्त किया है उस के दो साथी अभी भी फरार है पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। दीप अग्रवाल को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दीप अग्रवाल ओर उसके साथी अरुण शर्मा व लक्ष्य शुक्ला ने 8 नवबंर को पटाखा फोड़ने की घटना को लेकर निमिष अग्रवाल के साथ सिग्नल चौक आमंत्रण होटल के पास मारपीट की थी इसके बाद दुबारा 9 नवबंर को उसके घर में घुसकर उसे जूते से पीटा जब उसके सर व कान के पास से खून बहने लगा तो उसे संजीवनी हॉस्पिटल ले गये। जहां पुलिस केस होने से इलाज नहीं किया गया तो, सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर में टांके आए ओर पट्टी बांधी गई ।
पुलिस ने एक को उखाड़ा बाकी
दो दबंगों की कर रही तलाश
इन दबंगों का इतने पर भी मन नहीं भरा तो निमिष को जबरन कार में बैठाकर स्टेडियम और फिर बोईर दादर ले गए। वहां उसे फिर से जूतों से मारा उसके बाद उसके घर ला कर पिता व चाचा के सामने पैर पकड़ कर माफी मंगवाई ओर बाप कहने को मजबूर किया इतना ही नहीं रिपोर्ट करने पर दुबारा पीटने की धमकी दी जिसका हनी अग्रवाल ने अपने मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर जो उखाड़ सकता है उखाड़ लेना कहते हुए वायरल कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 660/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 333 + 140(3), 3(5) बीएनएस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू की। इसी दौरान कल 12 नवंबर को फरार आरोपी दीप अग्रवाल पिता रविन्द्र अग्रवाल (26 वर्ष), निवासी विकास नगर गली नंबर 3, कोतरारोड़, रायगढ़ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने अपना अपराध स्वीकार किया उसके पास से वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया गया है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴






