रेप के बाद बनाया प्रेमी साथ वीडियो,
कई युवतियों के वीडियो व फोटो मिले
🔵रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राक गार्डन में युवती से गैंग रेप करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पीड़िता अपने प्रेमी के साथ गार्डन घूमने गई थी तभी इन दोनों ने उसके प्रेमी को डंडे से बुरी तरह पीटा और जब वो बेहोश हो गया तो युवती को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और दस हजार रुपए लूट लिए ।यह घटना खरसिया थाना के बोतल्दा राक गार्डन में 14 नवंबर शनिवार को हुई । दोनो युवकों ने युवती वो उसके फ्रेंड का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व गंभीर परिणाम भोगने की धमकी दी।
युवती के मुताबिक वह 14 नवंबर को अपने गांव से एक मित्र के साथ मोटर साइकिल से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने से दोनों घूमते हुए दोपहर में खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा पहुंच गए। इसी दौरान गार्डन में सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से दो युवक आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपये तथा उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर एवं शरीर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। युवती के मित्र के होश में आने पर दोनों ने उन दोनों का वीडियो बनाया और धमकी चमकी दी ।
प्रेमी को डंडे से पीटकर किया
बेहोश 11हजार रुपए भी लूटे
मामले की रिपोर्ट होने पर एस एस पी शशि मोहन सिंह ने तत्काल एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव एवं थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। खरसिया पुलिस की टीम ने बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश की, संदेहियों के फोटो युवती द्वारा तस्दीक किए जाने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस दोनों को घटनास्थल पर ले गई ओर सीन रिक्रिएट कराया। पूछताछ में दोनो ने अपराध कबूल कर लिया। उनके मेमोरेंडम बयान पर आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल से घटना का वीडियो बनाने में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल तथा लूट की रकम में से 1,500 रुपये बरामद किए गए। वहीं आरोपी राहुल पटेल से 3,000 रुपये एवं वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। दोनों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो एवं वीडियो भी मिले हैं, जिनके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
आरोपी राहुल पटेल पिता खुलेश्वर पटेल उम्र 21 वर्ष बोतल्दा थाना खरसिया, शारडा कंपनी डभरा में और दूसरा फनेश्वर प्रसाद पटेल पिता कुसुम प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष बोतल्दा, SKY कंपनी चपले में लेबर का काम करता है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/ 2026 में धारा 109, 309(6), 70 बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर रिमांड पर जेल भेजा दिया। दोनों युवकों के संबध में बताया जाता हे कि वे आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴






