युवक को घर में घुसकर जूतों से
पीटने का वीडियो हुआ वायरल
🔵 रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दबंगई और कानून को ठेंगा दिखाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दीपावली के दौरान मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इस हद तक बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर एक 18 साल के युवक के साथ अमानवीय मारपीट की, और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो पुलिस-प्रशासन को दबंगों द्वारा दी गई खुली चुनौती है पीड़ित युवक का परिवार पहले से ही माँ के ब्रेन इन्फेक्शन को ले कर परेशान है अब गुंडों की पिटाई ने उसे ओर भी हलाकान कर दिया है।
घटना की शुरुआत 8 नवंबर की रात 11 बजे करीब सिग्नल चौक व आमंत्रण होटल के पास हुई। हंडी चौक अनाथालय मंदिर के पास रहने वाला 18 वर्षीय निमिष अग्रवाल अपने साथी आकर्ष शर्मा के साथ पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी वहां मौजूद अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल या लक्ष्य शुक्ला में से किसी एक पर गिर गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद हो गया। उस वक्त अरुण शर्मा ने कड़े से निमिष के सिर पर वार कर चोट पहुंचाई थी और मामला जैसे-तैसे रफादफा हो गया था।

लेकिन इसका कहर दूसरे दिन 9 नवंबर की सुबह निमिष के घर पर टूटा मामला शांत होने के बावजूद आरोपियों की खुन्नस कम नहीं हुई थी अगली सुबह सोमवार को आरोपी अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल और लक्ष्य शुक्ला सीधे निमिष के घर जा धमके। तीनों ने जबरन हाउस ट्रेसिंग कर उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और अपने जूते निकालकर निमिष के सिर पर ताबड़तोड़ बारिश कर दी। इस ब्रूटल बीटिंग मार पीट में निमिष का सिर फट गया और उसके कान के ऊपर से भारी खून बहने लगा।

युवक की हालत बिगड़ती देख और अत्यधिक खून बहने से आरोपी घबरा गए। वे उसे कार में बैठाकर पहले संजीवनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मामला ‘पुलिस केस’ होने का हवाला देते हुए इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे सरकारी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर पर टांके लगे और पट्टी की गई।
इतने पर भी आरोपियों की दरिंदगी खत्म नहीं हुई। अस्पताल से निकलने के बाद वे घायल निमिष को पहले चक्रधर नगर स्टेडियम और फिर बोईरदादर ले गए, जहां उसे दोबारा जूतों से पीटा । इसके बाद उसे वापस उसके घर लाया गया, जहां उसके पिता (रवि अग्रवाल) और चाचा के सामने उससे जबरन पैर छूकर माफी मंगवा कर “मेरे बाप हो” कहलवाया गया।
इस पूरी घटना के दौरान आरोपी हनी अग्रवाल ने मारपीट और बेइज्जती का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया जिसे सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और डींगें हांकते हुए चुनौती दी कि “जो उखाड़ सकता है, उखाड़ लेना, हमारा जो करना है कर लो”। घटना की गंभीरता को देखते हुए निमिष की रिपोर्ट पर सीटी कोतवाली थाने में तीनों दबंगों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 333 और 3(5) के तहत गंभीर धाराओं में FIR क्र. 0660 /2026) दर्ज की गई है। जबकि घटना में चक्रधर नगर थाने में भी अपराध
दर्ज किया जाना चाहिए था क्योंकि पहले आमंत्रण होटल के पास फिर स्टेडियम बोईर दादर में निमिष से मारपीट की गई जो चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में आता है दूसरा अपराध अनाथालय स्थित निमिष के घर में हुआ जिस पर सीटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है ।इस तरह तीनों दबंगों पर दो अपराध कायम किए जाने चाहिए थे ।
रायगढ़ शहर में इस तरह की दीदादिलेरी व गुंडागर्दी पहली बार देखने को मिली है, जहां अपराधी खुद कानून और पुलिस को अपनी करतूतों का वीडियो (सबूत) सौंपकर चुनौती दे रहे हैं। अब शहरवासियों और पीड़ित परिवार की निगाहें जिले के एस.एस.पी. शशि मोहन सिंह पर टिकी हैं कि वे इस दुस्साहसी और बेलगाम गुंडागर्दी करने वालों को ऐसा सख्त सबक सिखाएं ताकि भविष्य में कोई भी कानून के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
नोट;– यह वीडियो इस प्रकार के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानून व्यवस्था की स्थिति को समझने में मदद करता है। हमने वीडियो में गन्दी गालिया के हिस्से को म्यूट कर दिया है क्योंकि उसे दिखाना या सुनना हमें उचित नहीं लगा।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴






