
OTP मांगने वाले फर्जी BLO के
खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
*♦रायगढ़/* सायबर ठगों ने अब ठगी के लिए नया व खतरनाक हथकंडा अपनाया है ठग सरकारी कर्मचारियों के विभागीय एप्स और आधिकारिक प्रक्रियाओं का डर दिखाकर बैंक खाते खाली करने की साजिश रच रहे हैं रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए इन ठगों ने सरकारी दबाव व नौकरी जाने का डर दिखाकर फायदा उठाना शुरू कर दिया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर अनजान नंबर (62078 93617) से लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला खुद को बी एल ओ बताकर रौब झाड़ता है ओर पोषण ट्रैकर एप को अपडेट करने के नाम पर तुरंत ओटीपी शेयर करने को कहता है सतर्क कार्यकर्ता ओटीपी देने से मना करती हैं, तो कथित बीएलओ उन्हें “नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी देता है जिसके कारण आंगन बाड़ी कार्यकर्ता में डर एवं भय का माहौल व्याप्त है हैरानी की बात यह है कि इस नंबर पर ट्रू कॉलर में भी ‘बीएलओ’ का नाम दिखाई देता है, जिससे कई बार लोग झांसे में आ जाते हैं। एक ही नंबर से लगातार मिल रही धमकियों और कई कार्यकर्ताओं के पास फर्जी कॉल आने के बाद मामला गरमा गया है। परेशान आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चक्रधर नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही अपने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप्स में संदेश भेजकर अन्य साथियों को भी इस सायबर गिरोह के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस की सायबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है।विदित हे कि रायगढ़ पुलिस साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करने अभियान चला रही हे जिसमें विभिन्न तरीकों एवं माध्यम से ठगो के तरीकों से लोगो को आगाह किया जा रहा है हाल ही में रायगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था ओर फिल्मों का प्रदर्शन कर लोगो को एलर्ट किया था पुलिस के इस अभियान का ही असर हे कि आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने अवेयरनेस का परिचय देते हुए न केवल पुलिस की मदद ली बल्कि ठगी के इस हथकंडे को भी विफल कर दिया
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




