
पुलिस ने तीन को पकड़ा चार अन्य
अब भी फरार की जा रही तलाश
*♦रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगातार हो रही लूट मार चोरी व मारपीट की घटना ने लोगो की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है अपराधियों में पुलिस का कोई डर भय नहीं रह गया यहां तक कि नाबालिग लड़के तक चाकू बाजी कर रहे हैं 4 अक्टूबर की रात को इसी प्रकार की दो घटनाएं हुई जिसमें मिनीमाता चौक और बजरंग पारा में हुई सनसनीखेज लूटपाट व चाकूबाजी घटना का जूटमिल पुलिस ने 48 घंटे में पर्दाफाश कर दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिग) और एक बालिग आरोपी को धर दबोचा है जिनके पास से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन, एक बटनदार चाकू वारदात में प्रयुक्त लोहे का कड़ा जप्त किया है पहली घरना रामनिवास टॉकीज रोड में सुहाना कूलर के सेल्समैन एवं भाजपा कार्यकर्ता रितेश जैन (सोनू) के साथ हुई जिसे पांच छै युवकों ने जबरन रेलवे क्रासिंग के पास रोक लिया ओर पैसे नहीं देने पर बुरी तरह मारपीट की चाकू से वार कर उसके सीने को घायल कर दिया ओर गला दबाकर उसे रेल पटरी पर सुला दिया जिससे रितेश की सांस घुटने लगी उस पर बेहोशी छाने लगी जिसका फ़ायदा उठा कर हमलावर उसका विवो मोबाइल व तीन सो रुपए लूट कर फरार हो गए यह घटना रात के 8 से 9 बजे के दरम्यान हुई जबकि इस समय इस रूट पर लोगो का आना जाना लगा रहता इसी से साफ हे कि हमलावरों ने निडर हो कर रितेश को अपना शिकार बनाया किसी तरह पीड़ित युवक उनके चंगुल से छूट कर सीधे जूटमिल थाने गया ओर घटना की रिपोर्ट लिखवाई इसके पहले इन्हीं हमलावरों ने एक ओर साथी के साथ मिल कर रात करीब 8 बजे बजरंगपारा के 17 साल के नाबालिग विनय जायसवाल के साथ भी शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार किया था इस तरह एक ही गैंग ने दो बार चाकू से जानलेवा हमला कर पीड़ितों की जान से मारने की कोशिश की जूटमिल पुलिस ने दोनों मामले में हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गणेश सारथी 24 साल के साथ तीन लोगों को पकड़ा जिसमें दो नाबालिग लड़के है जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये पूर्व में भी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस द्वारा दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जबकि बालिग आरोपी गणेश सारथी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है इस के अलावा घटना में शामिल अन्य 4 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है इन घटनाओं के बाद सुनसान एवं आवागमन वाले स्थानों पर पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं खास कर चक्रधर नगर एवं जूटमिल क्षेत्रों में पिछले चार पांच दिनों में हुई लूटपाट चेन स्केचिंग जैसी घटनाओं से लोगो में सुरक्षा को लेकर भय एवं डर का वातावरण बना हुआ है ओर वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं पुलिस अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है 1 अक्टूबर को थानों में गुंडे मावलियों की क्लास भी कराई गई लेकिन उसका भी कोई सार्थक परिणाम देखने को नहीं मिला इन सबके बाद भी यदि अपराध हो रहे है तो कोई न कही कोई न कोई कमी तो व्यवस्था में है जिसकी समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त किए जाने की जरूरत है




