
साहसी बेटे ने पिता को अपहरण
कर्ताओं के चंगुल से कराया मुक्त
*♦रायगढ़/* रायगढ़ डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर के अपहरण की घटना से सनसनी मच गई है जिसने पूरे गांव में तहलका मचा दिया पुलिस को एक अपहरण कर्ता को दबोचने में सफलता मिली है मामला पुलिस तक पहुंचता उस से पहले ही बेटे ने सुझबुझ का परिचय देते हुए अपने पिता को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया उसके इस दुस्साहस की सर्वत्र सराहना हो रही हे अपहरण की यह घटना 5 अक्तूबर सोमवार की रात पुसौर के ज़केला गांव में हुई डिग्री कॉलेज में भूगोल के प्रफेसर कपूर चंद गुप्ता घर में थे पत्नी ने कहा खाना बनने में थोड़ी देरी है तब तक बाहर टहल आओ प्रफेसर साहब वही पुसौर जाने वाली सड़क की ओर दीपापरा एवं शोभा राइस मिल के पास टहलने चले गए थकान लगने से आराम करने वही सड़क के किराने लगे माइल स्टोन पत्थर पर बैठ गए तभी दो युवक आए जिनमें से एक नीचे डबरी को ओर चला गाजर दूसरे ने उनकी गर्दन दबोच कर नीचे घसीट लिया दोनों में मिलकर उन्हें डबरी की दूसरी ओर ले गए ओर चाकू अड़ा कर बाइक में दोनो ने इन्हें बीच में बैठा लिया जब यह वारदात हुई उस समय लगभग 6 से 7 बजे थे अपहरण कर्ता घातक हथियारों से लैस थे दो युवकों के अलावा उनके चार से पांच साथी आस पास मौजूद थे जो निगरानी कर रहे थे अपहरण कर्ता पहले तो उन्हें पास के एक छोटे से कमरे में के गए जहां घर फोन कराकर प्रिसिपल के साथ पुसौर कॉलेज का निरीक्षण करने जाने की बात कहलवाई वे हाफपेंट घर से निकले थे तो घर वालों को शक हुआ कि हाफ पेंट में कैसे कॉलेज जाएंगे इधर उन्होंने पैसे की मांग की पैसा नहीं होने पर उन्होंने एकाउंस्ट में जमा 4 लाख 69 हजार रुपए को आन लाइन ट्रांसफर करने कहा ओर मोबाइल छीन लिया वे खुद ट्रांजेक्शन करने का प्रयास करने लगे कुल कितना पैसा ट्रांसफर हुआ इसकी जानकारी बैंक से मांगी गई है एक्जेक्ट रकम का अभी पता नहीं है एक लाख रुपए निकले जाने की बात कही जा रही है ।
एक अपहरण कर्ता चढ़ा पुलिस के
हत्थे ओर 4 से 5 की तलाश जारी

15 साल के बेटे का कमाल खोज निकाला अपने पापा का लोकेशन
इसके बाद अपहरण कर्ता उन्हें जबरन किरित माल (भुपदेव पुर) ले गए इस बीच धमकी ओर मारपीट करते रहे वहां एक कमरे में बंद कर दिया गया ओर दुबारा घर फोन करा सरायपाली पिकनिक जाने की बात कहलवाई तब तक उनका 15 साल का बेटा प्रणय ने छोटा होने के बावजूद सुझबुझ का परिचय देते हुए पिता के मोबाइल नंबर की ट्रेकिंग कर सही लोकेशन ट्रेस कर ली उसने पूछा आपका लोकेशन कीरीत माल बता रहा आप सरायपाली में होने की बात कैसे कर रहे हैं लेकिन प्रफेसर ने अपहरण कर्ताओं के दबाव में उसे कन्विंस कर दिया इस विरोधाभास के बाद प्रणय को खतरे का आभास हो गया था किंतु सुबह इक्जाम होने की बात कह कर मां ने उसे सुला दिया सुबह फिर फोन आया इस बार अपहरण कर्ता ने प्रोफेसर की पत्नी से खुद बात की ओर प्रोफेसर से बात कराई पत्नी ने उन्हें सलाह दी कि वे जितना पैसा मांग रहे हैं दे दो इधर प्रणय ने डिग्री कॉलेज की प्राचार्या को फोन कर अपने पिता के बारे में पूछा तो पता चला कि उसके पिता प्रचार्य के साथ नहीं थे और वे लोग पुसौर कॉलेज गए ही नहीं !
पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन एक अपहरण कर्ता चढ़ा हत्थे
इसके बाद प्रणय ने अपने रिश्तेदारों को सारी बार बताई ओर पिता की सही लोकेशन उन्हें दी चार पांच लोग तैयार हो कर अपनी कार से मौके पर पहुंचे तो वहां एक कमरे ने अपहरण कर्ताओं मौजूद थे जो उन्हें देख कर भाग गए प्रोफेसर दूसरे कमरे में बंद मिले जिन्हें छुड़ाया गया घटना की जानकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सोफिया अब्रेला को मिली तो वे थाने पहुंची ओर प्रफेसर के हालचाल कि जानकारी ली घटना की रिपोर्ट पुसौर थाने में दर्ज कराई गई टी आई हर्षवर्धन बेस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया ओर छातामुड़ा निवासी एक युवक सुनील सारथी को दबोच लिया जिससे पूछताछ की जा रही है अपहरण कर्ताओं ने से एक ओर आरोपी की पहचान भी हुई हे मामला पुलिस विवेचना ने है इसलिए उसकी आइडेंटिटी स्पष्ट नहीं की जा सकती पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण तथा उनके UPI के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है
एकाउंट ट्रांसफर करने में महिला का नाम भी आया सामने
इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने रकम ट्रांसफर करने के लिए किसी नंदनी नाम की महिला को फोन कर उससे यूपीआई एकाउंट नंबर भी मांगा था जिसमें रकम ट्रांसफर की गई घटना के संबंध में अनुमान है कि अपहरण कर्ता आसपास के गांव के है जिन्होंने पहले प्रोफेसर की दिनचर्या की पूरी रेकी की व उसके बाद सुनियोजित तरीके से अपहरण को अंजाम दिया वे यह भी जानते थे कि कपूर चंद गुप्ता डिग्री कॉलेज जाने के लिए रोजाना गांव से अप डाउन करते हैं इसलिए उन्होंने अपहरण के लिए शाम का वक्त ही चुना जब वे गांव के घर में रहते हैं अपहरण कर्ताओं ने प्रोफेसर को पुलिस को खबर करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी हथियार के संबध में चाकू के साथ रिवाल्वर होने की बात भी सामने आई है पुलिस प्रोफेसर कपूर चंद गुप्ता से भी पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा को लेकर लोगों ने चिंता
पिछले एक सप्ताह में यह पांचवीं बड़ी घटना है जिसने रायगढ़ के लोगो की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है चक्रधर नगर में चेन स्केचिंग फिर मार्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर हुई गहनों की लूट ओर मिनी माता चौक व बजरंग पारा में चाकू बाजी की घटना ने लोगो को दहला कर रख दिया है एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लूट की वारदात में पुलिस के हाथ खाली है और अब इस अपहरण ने तो पुलिस व्यवस्था की पोल ही खोल कर रख दी है देखा जाए तो प्रफेसर के बेटे ने ही अपने पिता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया और उनकी जान बचाई प्रणय की इस सूझबूझ एवं साहस को देखते हुए प्रशासन को उसका नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए सरकार को अनुमोदित करना चाहिए (प्रणय ने कैसे फाइंड एप का इस्तेमाल किया यह उसकी ही जुबानी आप वीडियो में खुद उसी से सुने )




