डा, आर एल हॉस्पिटल में देंगे
परामर्श आज ही पंजियन कराये
🔵रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल मरीजों की सेवा के लिए रोज नये कीर्तिमान अर्जित कर रहा है इस बार क्षेत्रवासियों के लिए रविवार, 1 नवंबर को अस्पताल परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल अपनी सेवाएं देने के लिए विशेष रूप से रायगढ़ आ रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. सुनील गौनियाल पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल में उपस्थित रहकर मरीजों का सघन परीक्षण करेंगे और उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे। इस एक दिवसीय शिविर के लिए अस्पताल की ओर से तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं ताकि आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार हृदय से जुड़ी कई बीमारियां अपने शुरुआती दौर में छोटे- छोटे लक्षणों के रूप में सामने आती हैं, जिन्हें समय पर पहचानना बेहद जरूरी है। डॉ. सुनील गौनियाल इस दौरान सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में तकलीफ, जरा सी मेहनत पर जल्दी थक जाना, अनियमित हृदय गति, जी मचलना, सीने में जलन, पेट व पीठ में दर्द, तथा बाएं कंधे या बांह से होते हुए दर्द का पूरे बाएं शरीर में फैलने जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित मरीजों की विशेष जांच व उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं। चूंकि समय सीमित है और मरीजों की संख्या अधिक होने की संभावना है,किसी भी असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है।मरीज या परिजन आज ही अस्पताल के आधिकारिक फोन नंबर 9179618171 पर संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित करा सकते हैं।
स्वस्थ हृदय ही सुखी जीवन का आधार है—इसी भावना के साथ डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल ने सभी लोगों से समय पर अपनी जांच करवाकर सुरक्षित रहने का आग्रह किया है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




