ठगी के लिए 150 सीम का हुआ
इस्तेमाल ठग ने ही कराई रिपोर्ट
🔵 रायगढ़/ शेयर ट्रेडिंग में भारी- भरकम मुनाफे का लालच देकर आम लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले अंतर-राज्यीय साइबर ठग गिरोह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रायगढ़ की साइबर पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दबिश देकर तीन युवतियों और दो युवकों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि 140 से 150 सीम कार्डो का इस्तेमाल किया गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद साइबर ठग ने ही अपने खाते को बैंक द्वारा सील किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से रायगढ़ में दर्ज दो गंभीर साइबर अपराधों का खुलासा हुआ है। इनमें एक स्थानीय डॉक्टर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹34,लाख 17,हजार 531 रुपए की ठगी का मामला और दूसरा, बैंक खातों के दुरुपयोग (म्यूल अकाउंट) से जुड़ा नेटवर्क शामिल है।
पहला मामला 27 मई 2026 को सोनकरपारा (जूटमिल) निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा का है जिन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2025 में ‘सुनील’ नामक व्यक्ति ने मोबाइल के माध्यम से उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने ‘स्पार्टन ट्रेड’ कंपनी में निवेश पर अत्यधिक लाभ मिलने का प्रलोभन दिया और व्हाट्सऐप पर फर्जी पोर्टफोलियो भेजकर उनका भरोसा जीत लिया।
विश्वास में आकर डा साहब ने 28 अप्रैल 2025 से 3 अप्रैल 2026 के बीच कुल ₹34,लाख 17 हजार ,531 रुपए का निवेश कर दिया। पोर्टफोलियो में मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया जाता रहा, लेकिन जब उन्होंने राशि निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकल पाए और उल्टे पैसे निवेश करने का दबाव बनाया जाने लगा। ठगी का अहसास होने पर पुलिस में अपराध क्रमांक 06/2026 बी एन एस की धारा 318(4), 3(5) मे मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
दूसरा मामला बैंक खातों का म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल और कमीशन के खेल का है इसमें 27 सितंबर 2026 को सूरज शर्मा (निवासी हिल व्यू कॉलोनी, जिंदल, रायगढ़) ने शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते में 12 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच 18 बार में कुल 2,लाख 97,हजार 298 रु का संदिग्ध लेनदेन हुआ था। महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया था।
3 युवती व 2 युवकों सहित 5 को
रायगढ़ पुलिस ने इंदौर में दबोचा

इसकी जांच की ही तो यह तथ्य सामने आया कि सूरज शर्मा ने अपना बैंक खाता साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए उपलब्ध कराया था। जिसमें गायत्री विश्वकर्मा (इंदौर) के माध्यम से सूरज को नकद व यूपीआई के जरिए कमीशन मिलने की पुष्टि हुई। इस पर 30 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 13/2026 (धारा 318(4), 3(5) बीएनएस) के तहत सूरज शर्मा और गायत्री विश्वकर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
रायगढ़ साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को खंगालते हुए पाया कि संदेही तनिषा पाटिल (इंदौर) एक कॉमन मोबाइल नंबर का उपयोग कर रही थी। इसके आधार पर इंदौर के पलासिया क्षेत्र स्थित एक कॉल सेंटर में दबिश दी गई, जहाँ गायत्री विश्वकर्मा और तनिषा पाटिल पकड़ी गईं। इसके बाद विजय नगर क्षेत्र से ज्योति मालवीय तथा उसकी निशानदेही पर परदेशीपुरा क्षेत्र से तरुण नागर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इंदौर से खरसिया आकर रिश्तेदार के यहाँ छिपे सूरज शर्मा को भी हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को इंदौर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है।
पूरे मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें ज्योति मालवीय उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहनीपुरा, ब्यावरा (राजगढ़); हाल पता: विजय नगर, इंदौर।तनिषा पाटिल – उम्र 21 वर्ष, निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, विजय नगर, इंदौर। तरुण नागर – उम्र 23 वर्ष, निवासी राजगढ़; हाल पता: नंदा नगर, परदेशी पुरा, इंदौर। गायत्री कुमारी विश्वकर्मा – उम्र 21 वर्ष, निवासी किरोड़ीमल नगर, रायगढ़; हाल पता: विजय नगर, इंदौर। सूरज शर्मा – उम्र 21 वर्ष, निवासी हिल व्यू कॉलोनी, पतरापाली, रायगढ़ शामिल है
SSP शशि मोहन सिंह का संदेश
”साइबर अपराधी शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई ठग रहे हैं। नागरिक किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी के झांसे में आकर निवेश न करें। अपने बैंक खाते, सिम कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेज किसी व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। साइबर अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, निरीक्षक विमल राय, एएसआई नंद कुमार सारथी, तथा आरक्षकगण महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, जितेन्द्र कुर्रे, रविन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, विकास प्रधान और महिला आरक्षक लता नारंगे व यशोमति की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴जा




