♦️अनोखे पुतले सजा बाजार बना आकर्षण♦️
*♦रायगढ़/* अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का महान पर्व विजयादशमी (दशहरा) छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कार धानी नगरी रायगढ़ में पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। इसी तारतम्य में शहर के हृदय स्थल, नटवर स्कूल के बाहर एसपी बंगले के ठीक सामने रावण के पुतलों का एक भव्य और दिव्य बाजार सज चुका है, जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभिन्न आकारों में भांति भांति रूपों व आकृतियों में बने रावण का हर पुतला एक अलग कहानी बयां करता प्रतीत होता है मानो पूछ रहा हो मुझे तो हर साल जलाते हो कभी अपने अंदर कि बुराई को भी जलाओगे या इस बार भी मुझे ही जला कर खुश हो जाओगे।
बहरहाल पुतले खामोश है क्योंकि वे बोल नहीं सकते लेकिन एक संदेश लोगो तक जरूर पहुंचते हैं बुराई पर अच्छाई की जीत का कल दशहरा है इसलिए आज रावण का बाजार सजा हुआ है देखे तो रावण के रूप में बुराई भी बजार में बिक रही है और लोग खरीद भी रहे हैं क्योंकि उन्हें बुराई को जला कर यह दिखाना है कि अच्छाई की जीत होती है इस बार रावण के पुतलों को कलात्मक निखार के साथ मन मोहक साज-सज्जा की गई है ।
स्थापत्य कला और उत्सव की परंपरा को समेटे इस में कारीगरों की अद्भुत हस्तकला देखने को मिल रही है। विभिन्न आकारों में निर्मित ये पुतले 21 सौ से 31 हजार रुपये तक की आकर्षक रेंज के हैं। पुतलों के निर्माण में अत्यंत जीवंत रंगों, चमकदार वस्त्रों और भव्य मुकुट- अलंकरणों का प्रयोग किया गया है, जो देखने वालों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लोगो को लुभाने के लिए विक्रेता ने मार्केटिंग ट्रिक का भी इस्तेमाल किया है ।
कॉस्मेटिक समानों व अन्य प्रोडक्ट में एक के साथ एक फ्री ऑफरों की तरह रावण के पुतले के साथ मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले फ्री दिए जा रहे हैं लेकिन इस बार बेचे जा रहे रावण एक सिर वाले हैं जब विक्रेता से पूछा गया तो उसका कहना था यदि ग्राहक दस सिर का रावण मांगेगा तो दस सिर का बनाकर दे देंगे रावण का यह बाजर पिछले साल से ही शुरू हुआ है दुकानदार ने बताया कि पिछले साल के रिस्पांस को देखते हुए इस बार व्यापक तैयारी की गई है। इस बार अच्छे व बढ़िया क्वालिटी के रावण बनाए गए हैं इन रावणों की मोहल्ला समितियां एवं दशहरा कमेटियों में भारी डिमांड है विजयादशमी के पर्व के लिए रावणो का बाजार सज चुका है बस अब बाकी आग लगाने की ताकि हमारी आत्मा को शकुन मिल सके की हमने बुराई को जला दिया और अच्छाई का आगाज हो गया ।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




