53 लाख का पान,पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आपने कभी सुना नहीं होगा कि 53 लाख का भी पान हो सकता है लेकिन रायपुर के एक पान के शौकीन कपड़ा व्यापारी को पान 53 लाख का पड़ गया था यदि पुलिस ने समय रहते उसके शौक का फायदा उठाने वालों को पकड़ा नहीं होता मामला इस प्रकार है । रायपुर पंडरी का कपड़ा व्यापारी किशोर बलवानी एक्टिवा के सामने पैर दान के पास एक सफेद बैग रख कर दुकान जाने निकला था संत कवंरमल चौक के पास उसे पान की तलब हुई ओर वह एक्टिवा को खड़े कर अप्पू पान दुकान में पान खाने चला गया इस बीच एक्टिवा में रखे सफेद बैग को किसी ने पार कर दिया जिसमें 53 लाख रुपए थे व्यापारी ने तुरंत सिविल लाइन थाने की शरण ली ओर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने दर्जनों सीसी टीव्ही फुटेज खंगाले ओर दो लोगों को आइडेंटिफाई किया जो एक्टिवा से बैग ले कर भागे थे दोनों युवक पुलिस से बचने के लिए बार बार लोकेशन बदलने के साथ कपड़े भी बदल रहे थे लेकिन आखिरकार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया ओर टी वी, फ्रिज, बच्चों के खिलौने में छिपा कर रखे गये 53 लाख रुपए भी बरामद कर लिए अब ये उठाई गिरे जेल की हवा खा रहे हैं यदि आरोपी पकड़े नहीं जाते तो बलवानी जी को यह पान 53 लाख का पड़ने वाला था इस घटना से सबक मिला कि शौक के लिए कोई रिस्क न ले पहले काम पूरा करे उसके बाद अपना शौक पूरा करे वरना आपको भी शौक महंगा पड़ सकता है !




