पूजा-पाठ के झांसे में फंसी महिला
दुष्कर्मी को पुलिस ने भेजा जेल
अभिमंत्रित जल के नाम बेहोशी
की दवा पिलाकर बनाया शिकार
🔵रायगढ़/ सोशल मीडिया में ढोंगी साधु बैंगा मौलवियों तांत्रिकों के खिलाफ ठगी ओर दुष्कर्म के मामले लगातार वायरल होने के बावजूद आज भी लोग इस का शिकार हो रहे हैं इस बार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऐसे ही एक पाखंडी ने एक महिला को अपना शिकार बना कर उसकी आबरू लूटने के साथ 6 लाख रुपए भी हड़प लिए। पुलिस ने मामले में अपने आपको झाड़ फूंक करने वाला ज्योतिष बताने वाले शख्स को उसकी महिला साथी के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है ।
इतना ही नहीं, पूजा- पाठ व बिजनेस में काम दिलाने के नाम पर महिला से 6 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल तथा उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।
पूरा मामला इस प्रकार है 5 नवंबर को लैलूंगा की 40 वर्षीय अविवाहित ने थाना कोतवाली रायगढ़ में आवेदन देकर अपने साथ हुए शारीरिक शोषण एवं आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई जिसे थाना घरघोड़ा स्थानांतरित कर असल अपराध कायम किया गया तथा पीड़िता का विस्तृत कथन दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पीड़िता ने बताया कि मार्च 2026 में उसकी एक परिचित महिला के माध्यम से चंद्र कुमार जायसवाल के बारे में जानकारी मिली थी। जो हाथ देखकर भविष्य बताने एवं झाड़-फूंक और दवा से विभिन्न बीमारियों का इलाज करता था। महिला ने उससे मोबाइल पर संपर्क कर शरीर में दर्द रहने तथा विवाह नहीं होने की समस्या बताई। इस पर चंद्र कुमार ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ से उसकी बीमारी ठीक करने तथा विवाह में आ रही बाधा को दूर करने का भरोसा दिलाया।
8 मार्च को चंद्र कुमार ने इलाज एवं पूजा-पाठ करने के बहाने पीड़िता को रायगढ़ रोड घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया। घरघोड़ा वो बस से पहुंची,जहां उसे बाइक से अपने किराये के मकान में ले गया। गायत्री मंहत नाम की एक महिला वहां से पहले मौजूद थी उसने पूजा के लिए कपूर, घर की मिट्टी एवं लड्डू मंगवाने की बात कही। पीड़िता द्वारा ये सामग्री उपलब्ध कराने पर गायत्री ने उसे नहा कर गीले वस्त्रों में पूजा स्थल पर आने को कहा।
उसके मुताबिक नहा कर पूजा स्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद चंद्र कुमार वहां आया और पूजा-पाठ के दौरान उसने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। जिसके कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसका फायदा उठाकर चंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। होश आने पर उसने इसका विरोध किया तो, विवाह में आ रही बाधा दूर और शरीर की समस्या ठीक करने के नाम पर यह सब करना जरूरी बताया।
पूजा पाठ एवं हवन के नाम पर उससे पहले 4 हजार रुपये और फिर 12 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी ने उसे बिजनेस वेस्टिज कंपनी में काम करने एवं अलग-अलग बहानों से लगभग 6 लाख रुपये लिए थे। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया।
घरघोड़ा में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 334/ 2026 के तहत धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया। विवेचना में पता चला कि चंद्र कुमार और गायत्री पूर्व में प्रेम संबंध में थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर पीड़िता को अपना शिकार बनाया दोनों को कल 8 नवबंर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




