दिल्ली अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वे श्रद्धेय अटल जी पर वक्तव्य देगी
*♦रायगढ़/* हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को वैश्विक स्तर पर नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘विश्व हिंदी परिषद’ द्वारा संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की दो प्रमुख साहित्यिक हस्तियों—डॉ. मनीषा त्रिपाठी और डॉ. माधुरी त्रिपाठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।21 अक्टूबर को जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, डॉ. मनीषा त्रिपाठी को रायगढ़ जिले का संयोजक तथा डॉ. माधुरी त्रिपाठी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से जिले में साहित्यिक गतिविधियों और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार को एक नया आयाम मिलेग। संगठनात्मक दायित्व के साथ-साथ डॉ. मनीषा त्रिपाठी को एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल हुई है। विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महा सचिव डॉ. बिपिन कुमार द्वारा उन्हें 30 व 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन’ में बतौर प्रतिभागी आमंत्रित किया गया है।
डॉ. मनीषा त्रिपाठी का शोध-सारांश स्वीकृत हो चुका है, और वे इस मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के हिंदी-प्रेम, सुशासन v व राष्ट्रीय विचारों पर अपना शोध-पत्र और संस्मरण प्रस्तुत करेंगी। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिला महासचिव डॉ. माधुरी त्रिपाठी रायगढ़ जिले में हिंदी भाषा,साहित्य व भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभाएंगी। उनका मुख्य उद्देश्य साहित्यिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नई पीढ़ी में भारतीय मूल्यों एवं भाषाई समरसता का संचार करना होगा। विश्व हिंदी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री इंद्रेश कुमार (मुख्य संरक्षक), पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्र (संरक्षक), राज्य सभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक) तथा पद्मश्री/पद्मभूषण आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है।
छत्तीसगढ़ में प्रांतीय इकाई के बौद्धिक मार्गदर्शक डॉ. विनय कुमार पाठक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर के नेतृत्व में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। 30-31 अक्टूबर के दिल्ली सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा डॉ.मनीषा त्रिपाठी और डॉ. माधुरी त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर श्री तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)अरुण साव (उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) डॉ.विनय कुमार पाठक (वरिष्ठ साहित्यकार एवं मार्गदर्शक) साहित्यकारों व जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी रायगढ़ जिले को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पटल पर एक नई पहचान दिलाएंगी।
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




