किडनी,पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श अग्रिम पंजीयन कराए
*♦रायगढ़/* गौशाला रोड स्थित डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए आगामी 25 अक्टूबर (रविवार) को विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस शिविर में देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टर रायगढ़ पहुंचकर मरीजों का उपचार करेंगे, जिसके लिए अस्पताल परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शिविर के दौरान प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल उपलब्ध रहेंगी। डॉ. मीना चेहरे और पैरों में सूजन, बार-बार या कम पेशाब आना, कम उम्र में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), पैदल चलने पर सांस फूलना, जल्दी थकान महसूस होना, पेशाब करने में तकलीफ या बूंद-बूंद पेशाब आने जैसी किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों की जाँच व इलाज करेंगे इसी क्रम में, दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. अग्रवाल पित्त की थैली, पेट में गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, खाना-पानी अटकना, पीलिया, हेपेटाइटिस, शराब जनित लिवर रोग, पेट में भारीपन, जी मचलना, पित्ताशय एवं पित्तनली की पथरी, खूनी उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट के छाले, फंगल इन्फेक्शन तथा पेट, आंत व पित्त नली के कैंसर जैसी जटिल समस्याओं की जाँच एवं उपचार करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में केवल पूर्व पंजीकृत मरीजों का ही परीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की असुविधा और भीड़-भाड़ से बचने के लिए प्रबंधन ने मरीजों से अग्रिम पंजीयन (एडवांस बुकिंग) कराने की अपील की है। किडनी संबंधी समस्याओं परामर्श हेतु मोबाइल नंबर 9179618172 तथा पेट व लिवर संबंधी समस्याओं परामर्श हेतु मोबाइल नंबर 9179618171 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है।
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




