♦️पुलिस ने फ़रेबी प्रेमी को भेजा जेल♦️
♦️एस. एस. पी. ने दी सख्त चेतावनी♦️
🔵रायगढ़/ चमकती हुई प्रोफ़ाइलें, मीठी-मीठी बातें और सोशल मीडिया पर होने वाली चंद पलों की मुलाकातें—आज की युवा पीढ़ी के लिए यह सब एक आम बात है। इसी वर्चुअल दुनिया के पर्दे के पीछे खतरनाक चेहरे भी छिपे होते हैं,जो भरोसे का गला घोंटने में देर नहीं करते छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसका दैहिक शोषण करने के साथ साढ़े चार लाख रुपए भी हड़प लिए,घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शातिर युवक को दबोचा है, जिसने स्नैपचैट पर हुई दोस्ती को झूठ का जामा पहनाकर एक मासूम युवती की जिंदगी तबाह कर दी, शारीरिक व आर्थिक रूप से उसे कंगाल कर दिया। अमलीडीह निवासी पंकज चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, उसके पास से घटना में इस्तेमाल आईफोन भी जब्त कर लिया है। यह पूरी कहानी किसी फिल्मी ड्रामे सी लग सकती है, लेकिन इसकी हकीकत बेहद दर्दनाक और आंखें खोलने वाली है। अक्टूबर 2025 में स्नैप चैट के शुरू हुई ऑन लाइन पहचान धीरे-धीरे बात चीत एवं मुलाकातों से होते हुए प्यार और शादी के वायदे तक पहुंच गई, 31 दिसंबर 2025 वो तारीख, जब नए साल की उम्मीदें थीं, इस युवती के लिए एक बड़े धोखे की शुरुआत बन गई। आरोपी ने प्यार व शादी का झूठा और पक्का भरोसा देकर अपने घर बुलाया और विश्वास का फायदा उठा कर उसका शारीरिक शोषण किया। बात यहीं नहीं थमी; शादी का सब्जबाग दिखाकर आरोपी ने अलग-अलग समय पर उस युवती से करीब साढ़े चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए। वक्त बीता, साल बदला और सितंबर 2026 आते-आते जब जिंदगी की हकीकत सामने आई, तो पीड़िता ने अपनी मेहनत की कमाई और शादी का वादा पूरा करने को कहा। तो धोखे बाज का असली चेहरा सामने आया –उसने न सिर्फ रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया, बल्कि शादी से भी मुकर गया। खुद को ठगा महसूस कर चुकी युवती ने बिना डरे हिम्मत जुटाई और 23 अक्टूबर 2026 को घरघोड़ा थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने बिना एक पल गंवाए BNS की धारा 69 के तहत आरोपी को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। ♦️इस पूरे मामले पर रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश बेहद कड़ा और स्पष्ट है:“महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस बेहद गंभीरता से लेती है। पीड़िताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”
🛑 एक नसीहत: यह घटना आज के डिजिटल दौर का वो कड़वा सच है, जिस पर हर माता-पिता, हर युवा और समाज के हर नागरिक को गहराई से सोचने की जरूरत है। सोशल मीडिया हमारी सुविधा के लिए है, लेकिन जब यह हमारी कमजोरी बन जाए, तो जिंदगी तबाह होने में देर नहीं लगती।” इस लिए जरूरी है हम सोच समझ कर इसका इस्तेमाल करे ओर झूठ फरेब में न फंसे” यदि ऐसा होता है तो तुरंत पुलिस की मदद ले”
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




