नटवर स्कूल मैदान में 17 एवं 19 को होगा 3 दिवसीय भव्य उत्सव
*♦रायगढ़/* सनातन संस्कृति, भक्ति और नारी शक्ति के पावन संगम का प्रतीक ‘खड़कधारिणी गरबा उत्सव’ इस वर्ष 17, 18 और 19 अक्टूबर को ऐतिहासिक नटवर स्कूल के मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।उत्सव की प्रचार प्रमुख के अनुसार, मां भगवती की आराधना के इस महापर्व के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
*सनातनी परम्परा*
गरबा का विशेष प्रशिक्षण 15 सितंबर से ही प्रारंभ हो चुका है, जिसमें नगर की 600 से अधिक बालिकाएं और मातृशक्तियां पूरे भक्ति-भाव और उत्साह के साथ पारंपरिक गरबा की विभिन्न विधाएं सीख रही हैं।आयोजन पश्चिमी फूहड़ता से कोसों दूर, विशुद्ध सनातनी परंपरा, वैदिक मर्यादा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा। गरबा यहां केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा की साक्षात उपासना का माध्यम है।
*सुरक्षा व्यवस्था*
आयोजन समिति द्वारा परिसर में सुरक्षा के कड़े और चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। मातृशक्तियों और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी निगरानी, पहचान पत्र व्यवस्था और पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया है, ताकि हर परिवार पूरी निश्चिंतता के साथ उत्सव का आनंद ले सके।
*पारिवारिक परिवेश*
कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः संस्कारवान और पारिवारिक रहेगा, जहां हर वर्ग और उम्र के लोग सुरक्षित रूप से सहभागी बन सकते हैं।




