24 घंटे में तीन उद बिलाऊ चढ़े
महिला पुलिस के हत्थे भेजा जेल
*♦रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिलाओं के शारीरिक शोषण ब्लैकमेलिंग एवं धोखधड़ी के मामलों में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तीनों मामलों ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर किया कि कैसे सोशल मीडिया और मीठी बातों का जाल बिछा कर मासूमों की जिंदगी तबाह की जा रही है पुलिस व मीडिया आए दिन ऐसी घटनाओं को ले कर लोगो को एलर्ट करने के बाद भी शातिर उद बिलाऊ शिकार के लिए हनी कैट की तलाश कर लेते हैं इस बार पहली शिकार बनाया स्कूल की दोस्ती ने जूटमिल में रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग स्कूल आने-जाने के दौरान कोड़ातराई निवासी मुकेश चौहान 19 साल के संपर्क में आई जिसने प्यार का झूठा नाटक कर 6 अप्रैल 2025 को उसे अपने घर बुलाया और बहला-फुसला कर शारीरिक संबंध बनाए बालिका ने डर और प्रताड़ना से तंग आकर मिलना बंद कर दिया तो आरोपी ने निजी तस्वीरें परिवार वालों को भेजने और पढ़ाई छुड़वा देने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया इतना हो नहीं उसने पीड़िता के घर के सामने जमकर हंगामा भी किया ओर गाली-गलौज कर शादी नहीं होने देने की धमकी दी रिपोर्ट हुई तो महिला पुलिस ने धारा 64(1), 351(3) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया दूसरा शिकार किया स्कूल बस चलने वाले ड्राइवर ने जिसने स्कूल में काम करने वाली कोतरारोड़ की 36 साल की महिला को अपनी हवश का शिकार बनाया वो लेलुंगा के मुकडेगा निवासी राम प्रसाद कंडरा 34 साल के झांसे में फंस गई 2023 से शुरू हुई यह जान-पहचान जल्द ही प्रेम में बदल गई आरोपी ने परिवार और दोस्तों के सामने शादी करने का वादा कर महिला का विश्वास जीता 2025 से उसे किराए के मकान में रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा जब शादी करने को कहा तो आरोपी टालने लगा। पोल तब खुली जब पता चला कि आरोपी का संबंध किसी और महिला से भी है। इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला से बात करने का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और शादी से साफ मुकर गया महिला पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए धारा 69, 351(3) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर राम प्रसाद को गिरफ्तार किया तीसरी हनी कैट बनी खरसिया की 16 साल की नाबालिग की 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए बाम्हन पाली (खरसिया) के मनोज निषाद 23 साल से हुई 7 अप्रैल 2025 को जब बालिका रायगढ़ मेला देखने आई तब आरोपी ने उसे कोतरा रोड़ चौक बुलाया और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां नाबालिग होने की बात जानते हुए भी उसने जबरन शारीरिक शोषण किया उसे अपने घर ले जाकर भी लगातार हवस का शिकार बनाता रहा इनकार करने पर परिजनों को बदनाम करने की धमकी देने से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने अपनी बहन को पूरी आपबीती सुनाई।
तब मामला महिला थाना पहुंचा तो धारा 65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर 3 अक्टूबर को आरोपी मनोज निषाद को दबोच लिया गया सवाल उठता हे कि लगातार ऐसे मामलों के सामने आने के बाद भी लोगो में जागरूकता का अभाव क्यों हे वे कैसे आसानी से किसी के भी बहकावे आ कर अपना तन मन धन सब कुछ किसी अंजान शख्स को लुटाने तैयार हो जाते हैं कोर्ट भी ऐसे केसों में सख्त से सख्त सजा दे रहे है फिर भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही यह गंभीर प्रश्न हे, हो रही घटनाओं को देखते हुए तो इसका जवाब एवं समाधान मिलना बहुत ही मुश्किल एवं नामुमकिन सा लगता है.
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




