
छत्तीसगढ़ में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू
से बड़ी संख्या में मर रहे जानवर
100 सुअरो के बाद 30 गायों की
मौत से स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा

गायों की सुरक्षा के दावों की खुली
पोल चारे पानी की नहीं थी व्यवस्था
♦रायगढ़/* छत्तीसगढ़ में गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकारी दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है दरअसल बलौदा बाजार जिले के एक गौठान में एक साथ 30 गायों की मौत हो गई है गायों की मौत को ले कर प्रशासन फिर एक बार कटघरे में खड़ा हो गया है जिसको लेकर पूरे प्रशासन में हडकम्प मचा हुआ है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गायों और बेसहारा मवेशियों के संरक्षण के लिए गौधाम योजना चलाई जा रही है इसके पहले काग्रेस सरकार ने भी गोठान योजना शुरू की थी जिसके बावजूद गायों एवं मवेशियों की बड़ी संख्या में मौतें हुई थी ओर करोड़ो रुपए की यह योजना सफेद हाथी साबित हुई अब नई सरकार की गोधाम योजना में भी गायों की मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है हालांकि अभी गायों की मौत की जांच चल रही है इसलिए प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की है और नहीं किसी कारण का खुलसा हुआ है दूसरी ओर बताया यह भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही ग्राम टेहका में अफ्रीकन स्वाइन (फ्लू) फीवर के कारण सौ से भी ज्यादा सूअरों की मौत हुई थी वहीं गौ सेवकों का कहना है कि यह गोठान काग्रेस शासन काल में बना था जिसमें दो सो से भी ज्यादा गाय बंद थी और चारे पानी का कोई भी इंतजाम नहीं था जिसके कारण भूख प्यास से 30 गायों की मौत हो गई जो सड़ी गली अवस्था में पड़ी थी सिर्फ गायों का कंकाल ही नजर आ रहा था कुछ गायों को तो कुत्ते नोच खसोट कर खा गये थे गोठान की इस बदतर हालत की जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी तब कही प्रशासन की नींद टूटी और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे
लोगो ने बताया कि फसल नष्ट करने की आशंका के चलते ग्रामीण मवेशियों को गोठान में बंद कर देते थे किंतु चारे पानी का वहां कोई प्रबंध नहीं था गायो की मौत का यह मामला भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव का है, जहां 30 गायों की एक साथ मौत से तहलका मचा हुआ है घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा जनपद पंचायत के CEO और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गायों की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अब सूरजपुरा में गायों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत का कारण भूख ओर चारा पानी का अभाव हे या फिर अफ्रीकन स्वाइन फ्लू हो सकता है इसकी भी जांच की जा रही है यदि ऐसा हुआ तो जानवरों के साथ इंसानों के लिए भी यह बड़ा खतरा हो सकता है इसलिए पूरी एहतियात बरती जानी जरूरी है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*==========================*




