♦️9 नवंबर से कैंसर की 137 दवाओं♦️
♦️की कीमतें 70 प्रतिशत कम होगी♦️
*♦रायगढ़/* दीपावली पर सरकार केन्सर के मरीजों को तोहफा देने जा रही है 9 नवंबर से कैंसर की 137 दवाएं 70 प्रतिशत तक सस्ती होगी नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने इस संबंध में दवा निर्माताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, मरीजों के लिए दवाओं को सस्ता बनाने के उद्देश्य से, केंद्रीय बजट 20 24-25 में जीवन रक्षक कैंसर दवाओं पर टैक्स छूट लागू की गई है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने दवा कंपनियों को निर्देश दिया हे कि टैक्स छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाना होगा। कीमतों में यह कमी केंद्रीय बजट 20 24-25 के उस प्रस्ताव के कारण आई है, जिसमें कैंसर की तीन महत्वपूर्ण दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) से छूट दी गई है। यह टैक्स छूट विशेष रूप से उन दवाओं पर लागू होगी जिनमें ‘ट्रास्टुजुमैब डेरक्सटेकेन’ (Trastuzumab Deruxtecan), ‘ओसिमर्टिनिब’ (Osimertinib) और ‘डुरवालुमैब’ (Dur valu mab) जैसे सक्रिय तत्व (active in gredients) शामिल हैं। दवा निर्माताओं को कीमतों की संशोधित सूची जारी करनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि सभी रिटेलर इन दवाओं के लेबल को अपडेट करें।वित्त मंत्रालय ने जुलाई 2024 में कस्टम ड्यूटी से छूट की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी, जिसके परिणामस्वरूप अब दवाओं की कीमतों में यह बदलाव होने जा रहा है दवाओं की कीमत में होने वाली इस कटौती से कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी सरकार के इस कदम सभी ने स्वागत किया है मरीज संशोधित कीमतों की जांच NDTV News या NPPA की आधिकारिक वेब साइट के साथ-साथ ‘फार्मा सही दाम’ ऐप पर कर सकते हैं। इस फैसले से स्तन, प्रोस्टेट, कोलन, ओवेरियन और सर्वाइकल कैंसर सहित 20 से अधिक प्रकार के कैंसर व इम्यूनोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का खर्च कम हो जाएगा
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




