
बॉयफ्रैंड ने गर्ल फ्रेंड पर पेट्रोल डाल
जिंदा जलाया युवती की हालत गंभीर
बॉयफ्रैंड वारदात के बाद हुआ फरार
पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश
♦रायगढ़/स्पीड न्यूज 14सितम्बर 2026/ रायपुर के माना में कल रविवार की रात एक बायफ्रेंड द्वारा गर्लफ्रेड पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की हुई कोशिश से सनसनी फैल गई है लोगो ने गंभीर हालत में युवती को मेकाहारा में भर्ती में कराया हे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है आग लगने के बाद बॉयफ्रेड मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है यह घटना माना इलाके में हुई युवक एवं युवती दोनों आरंग के रहने वाले हैं युवती का नाम राजकुमारी साहू एवं युवक का नाम विरु धीवर बताया जाता है दोनों के बीच 2021 से लब अफेयर था ओर बायफ्रेंड धीरू पर राजकुमारी की सास पर फावड़े से संधातिक हमला करने का भी आरोप हे जिसमें उसपर 307 का मामला दर्ज है इस के बाद से राजकुमारी अपने पति से अलग रह रही थी कल रात उनके बीच छेड़छाड़ को लेकर विवाद होने की शंका जताई जा रही हे जिसके बाद धीरू ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी युवती की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगो ने किसी तरह आग बुझाई और युवती को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की ओर आरोपी धीरू की तलाश में उसके कई संभावित ठिकाने पर दबिश डाली लेकिन वो अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है पुलिस घटना स्थल पर लगे सी सी व्ही कैमरो के फुटेज खंगाले रही हैं ओर इस बात का पता लगा रही हे कि घटना के समय मौके पर ओर कौन कौन लोग मौजूद थे और आरोपी वारदात के बाद किस दिशा में भाग ए एस पी अभिषेक झा ने आरोपी के जल्द पकड़े जाने का विश्वास व्यक्त किया है
==========================
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176
==========================




