
बेबी एलिफेंट की मौत का तीसरा मामला
तालाब के कीचड़ में फंसा हाथी का बच्चा, बेबस खड़ा रहा हाथियों का पूरा झुंड!
रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेबी एलिफेंट की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हर महीने किसी न किसी हाथी की मौत हो रही है नया मामला तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव का है जहां आज 30 सितम्बर की सुबह तालाब में बेबी एलिफेंट का शव मिला इस साल में बेबी एलिफेंट की मौत का यह तीसरा मामला है इसके पहले छाल रेंज में भी दो बेबी एलिफेंट की मौत हो चुकी हे जिसमें से एक तो तलाब के दलदल में बुरी तरह फंस गया ओर उसकी मां उसे निकलने का अथक प्रयास करती रही थी लेकिन थक हार कर बेबस ममता को अपने शावक को भगवान भरोसे छोड़ कर जाना पड़ा था अब तमनार रंज में इसकी पुनरावृत्ति हुई हे ओर बेबी एलिफेंट तलाब के कीचड़ से बाहर नहीं निकल सका ओर उसकी मौत हो गई ग्रामीणों के मुताबिक यह बेबी एलिफेंट 50 हाथियों के झुंड के साथ इलाके में विचरण कर रहा था आशंका जताई जा रही हे कि हाथियों का दल रात में पानी पीने के लिए तलाब में उतरा होगा बाकी हाथी तो तलाब से बाहर निकल गए लेकिन बेबी एलिफेंट तलाब से बाहर नहीं आ सका ओर उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बेबी एलिफेंट के शव को तलाब से बाहर निकाला ओर पोस्ट मार्टम आदि की कार्यवाही के बाद उसके शव को दफनाया जाएगा इन दिनों हाथियों का बड़ा दल रायगढ़ के विभिन्न इलाकों में विचरण कर रहा हैं ओर कुछ गांव में तो उन्होंने फसलों को भी तहश नहश कर दिया ओर तीन से ज्यादा लोग हाथियों का शिकार हो चुके हैं जिले में हाथियों की इस आमद को देखते हुए वन विभाग ने लोगो को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है ओर रात को खेत या घर से बाहर रहने से मना किया है इसके बावजूद गांव के लोगों का सामना हाथियों से हो रहा हे ओर लोग हाथियों का शिकार बन रहे हैं इस साल अब तक कम से कम 5 से 6 लोग की मौत हाथियों के हमले से हो चुकी है




