गौ सेवकों ने जान पर खेल कर
बचाई गौ वंश की जान,एक मृत
🔵रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद वीभत्स और क्रूर घटना सामने आई है । रायगढ़ रोड स्थित मोना मॉडर्न स्कूल के पास नहर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा 9 गोवंशों को आपस में रस्सियों से बुरी तरह बांधकर पिकअप वाहन से नहर में फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। बेजुबान पशुओं के साथ हुई इस अमानवीय दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मामले की सूचना मिलते ही आज – सुबह गौ रक्षक सामाजिक संगठन, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेल फेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा स्थानीय गौ सेवक अमन यादव व अन्य कार्यकर्ता तत्काल हरकत में आए और मौके पर पहुंचे, इसके बाद शुरू हुआ जिंदगी और मौत के बीच कड़ा संघर्ष। गौ सेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना भारी मशक्कत के बाद 8 गौवंशों को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया, जिससे उन्हें नया जीवनदान मिला, लेकिन इस भीषण क्रूरता में एक बेजुबान गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई, जिसका गौ सेवकों ने पूरी विधि -विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
डाक्टर ने दिखाई असंवेदनशीलता
नहीं उठाया फोन , किया आफ
घटना के तुरंत बाद आक्रोशित गौ सेवकों व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर इस घिनौने कृत्य की शिकायत दर्ज कराई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की इस बीच एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई, जब पुलिस द्वारा जीवित गोवंशों के मेडिकल मुलाहिज़े के लिए पशु विभाग के डॉक्टर (सुनील कुमार) से संपर्क का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और कथित तौर पर फोन स्विच ऑफ कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गौ सेवकों का कहना है कि पशु विभाग हमेशा असहयोगात्मक रवैया दिखाता रहा है यहां तक कि गायों के लिए दवा तक नहीं दी जाती जिसके कारण पशु विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर लोगो में असंतोष व्याप्त है।
सनातन हिन्दू संस्कृति के खिलाफ इस तरह की असंवेदनशीलता दिखाने वाले डाक्टर के खिलाफ भी सरकार को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए । ताकि दूसरों को सबक मिल सके और दुबारा इसकी पुनरावृत्ति न हो, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की जिला प्रभारी हेमंती भारती और प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना की है ।
रात के अंधेरे में बेखौफ हो रही गौ तस्करी रोकने वाला कोई नहीं

पुलिस प्रशासन अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है पुलिस यदि मोना मार्डन स्कूल के पास एवं नहर तक पहुंचने वाले रास्ते में लगे सी सी टीव्ही कैमरों के फुटेज की जांच करे तो वारदात में प्रयुक्त पिकप को ट्रेस किया जा सकता है ओर उसके जरिए दोषियों तक पहुंचने में आसानी होगी। जनता और गौ सेवकों की एक स्वर में मांग है कि इन अज्ञात दरिंदों को जल्द से जल्द बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य कृत्य करने का दुस्साहस न कर सके। एक गौ सेवक ने बताया कि सारंगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर गौ तस्करी की जा रही है गांव से रात को पिकप में गौ वंशों को भर कर बूचड़खाने तक पहुंचाया जा रहा है तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुले आम गौ सेवकों को चैलेंज करते हे कि वे गाड़ी को रोक कर दिखाए, तस्करों की धमकी वो जान के खतरे के कारण गौ सेवकों में भय व्याप्त है। आज हुई यह घटना भी इसी तस्करी का परिणाम है ।गौ वंशों को पिकप में भर कर ले जाया जा रहा था ।पुलिस पेट्रोलिंग या अन्य किसी कारण से तस्करों ने बचने के लिए गायों को नहर में फेंक दिया इसका प्रमाण 9 गौ वंशों का एक साथ रस्सी में बंधा होना है तस्कर इसी तरह बेरहमी से गौ वंश को बांध कर पिकप में ठूंसते हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि वो इस मामले की विस्तृत जांच कराए ताकि रात के अंधेरे में होने वाली गौ तस्करी पर रोक लग सके ।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




