रायगढ़ का व्यापारी बन चुका
है शिकार,उड़े थे 2.50 लाख
🔵रायगढ़/ डिजिटल दुनिया का यह वाकया होश उड़ा देने वाला है, जहां एक क्लिक ने बैंक खाते को चंद मिनटों में खाली कर दिया। सोशल मीडिया पर आई एक फर्जी एपीके (APK) फाइल को टच करने से छत्तीसगढ़ के सरसींवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को 1 लाख 90 हजार की भारी चपत लग गई। साइबर ठगों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में मोबाइल को रिमोट एक्सेस पर लेकर दो दिनों में पूरी रकम साफ कर दी। इसके पहले इसी प्रकार रायगढ़ के आज व्यापारी के साथ भी ऐसा हो चुका है उसने भी बिना सोचे समझे मोबाइल पर आए APK एप को टच किया था उसके बाद उसके खाते से 2.50 लाख रूपये उड़ गए जिसकी शिकायत उसने तुरंत साइबर क्राईम में की तो महज 27 हजार रुपए को होल्ड किया जा सका बाकी के 2.23 लाख ठगो ने डकार लिए थे ।
इस बार का मामला सारंगढ़ के ग्राम गाताडीह का है। यहाँ रहने वाली 36 वर्षीय उमा बाई जायसवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 अक्टूबर को एक संदिग्ध मैसेज आया। जिसमें ‘पीएम किसान ऐप’ जैसी दिखने वाली एक APK फाइल भेजी गई थी जिसे तकनीकी जानकारी न होने के कारण महिला ने अनजाने में उस फाइल को टच कर दिया। फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन साइबर ठगों के नियंत्रण में चला गया और उनका फोन पूरी तरह हैक हो गया।
साइबर ठगों का नया तरीका,
उड़ न जाए कही आपका पैसा !
मोबाइल के हैक होते ही ठगों ने पीड़िता के बैंक खाते से ऑनलाइन सेंधमारी शुरू कर दी। ठगों ने फोन-पे के जरिये पहले 13 अक्टूबर को 95 हजार और उस के अगले दिन 14 अक्टूबर को फिर से 95 हजार की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ली। दो दिनों में कुल 1,लाख 90 हजार रुपए बैंक खाते से पार हो गए।
इस घटना की भनक पीड़िता और उनके पति को 16 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे लगी, जब उन्होंने बैंक खाते की जांच की। खाते से बड़ी रकम गायब देख उनके होश उड़ गए और घर में हड़कंप मच गया। बिना देर किए पति ने समझदारी दिखाते हुए उसी दिन शाम 7:40 बजे राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ पर फोन कर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन से उन्हें तत्काल यूजर आईडी और एक्नॉलेजमेंट नंबर प्रदान किया गया।
इसके बाद पीड़िता ने सरसींवा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इस शातिर गिरोह की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को क्लिक करने से बचें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी गाढ़ी कमाई को पलभर में डुबो सकती है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




