🔵रायगढ़/ पेट की भूख शांत करने की जिद कभी-कभी किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसकी बांनगी तमनार के कठरापाली में देखने को मिली। जहां महज “मुर्गा जल्दी देने” की बात पर उपजा मामूली सा विवाद कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्राहक की जल्दबाजी से भड़के दुकान दार ने आपा खोते हुए मुर्गा काटने वाले लोहे के भारी -भरकम और तेजधार ‘कत्ते’ से युवक के पर हमला कर दिया जिससे उसके पैर में घातक चोट आई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद तमनार पुलिस ने त्वरित और सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह घटना 23 अक्टूबर को रात के करीब 8 बजे के लगभग हुई। ग्राम कठरापाली के रहने वाला 19 वर्षीय मुकेश रात्रे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ गांव की कृष्णा सोनी की दुकान में मुर्गा खरीदने पहुंचा था। दोनों युवकों को किसी जरूरी काम से जल्दबाजी थी, इसलिए उन्होंने दुकान पर मौजूद शख्स से मुर्गा जल्दी देने को कहां जो दुकान पर मुर्गा काटने वाले 62 साल का बुजुर्ग अर्जुन सोनी (पिता श्रवण सोनी) को इतनी नागवार गुजरी ओर उसने इसे अपनी तौहीन मान लिया, देखते ही देखते इस मामूली सी बात ने खूनी विवाद का रूप ले लिया गाली गलौज मारपीट शुरु हो गई।
युवक को जल्दी मुर्गा मांगना पड़ा भारी कत्ते के हमले से हुआ घायल
झूमा झटकी व खींचतान में मुकेश रात्रे जमीन पर गिर पड़ा और गुस्से से बौखलाये अर्जुन सोनी ने दुकान में रखे मुर्गा काटने वाला लोहे का खतरनाक ‘कत्ता’ से उस पर वार कर दिया जिसमें मुकेश के बाएं पैर पर घातक चोट आई और युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया व दर्द से चीखने चिल्लाने लगा किसी तरह मामला शांत हुआ तो दूसरे दिन यानी 24 अक्टूबर को पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाई और तमनार थाना पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना एक पल गंवाए घायल युवक का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
मेडिकल रिपोर्ट के पुख्ता होते ही तमनार पुलिस ने फुल एक्शन मोड में आते हुए आरोपी अर्जुन सोनी के खिलाफ अपराध क्रमांक 266/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं 296, 351 (3), 115(2) और 118(1) के तहत गैर-जमानती मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




