♦️पुलिस ने 24 घंटे में एक मात्र बालिंग♦️
♦️सहित सभी 5 आरोपियों को पकड़ा♦️
🔵रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिरयानी खाने के लिए चार नाबालिगों ने आज युवक के साथ मिलकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी ! पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया जबकि अभी तक मृतक की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है।इस सनसनी खेज हत्या से सारंगढ़ बस स्टैंड सुरक्षा को लेकर चिंता के साथ लोगों में डर एवं भय व्याप्त है इस अंधे कत्ल के मामले में एक मुख्य आरोपी युवक राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 वर्ष) और 4 नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
आरोपियों ने बताया कि घटना के समय 23 अक्टूबर की देर रात 1 बजे सभी आरोपी नशे की हालत में थे और बिरयानी खाने की इच्छा के बाद पैसों का जुगाड़ करने की नीयत से निकले थे। वे मोटर साइकल CG 04 M 3674 से ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे आरोपियों की नजर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पास नशे की हालत में सो रहे करीब 35-40 वर्ष के व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने उसकी जेब से पैसे और मोबाइल निकालने की कोशिश की, तो वह जाग गया और विरोध करने लगा। इसी दौरान एक नाबालिग ने अपने पास रखे बटन वाले चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी उसकी जेब से मात्र 700 रुपये लूट कर आपस में बांटकर फरार हो गये।
👽नाबालिगों में क्राईम का बढ़ रहा क्रेज👽
इस पूरे मामले की सबसे गंभीर और चिंता जनक बात यह है कि हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने में चार नाबालिग शामिल हैं। हाल के दिनों में सुलझाए गए आपराधिक मामलों का पैटर्न देखें तो लगभग हर घटना में नाबालिग अपराधियों की संलिप्तता पाई गई है। महज़ बिरयानी खाने और जेबखर्च के लिए बेखौफ होकर किसी इंसान की हत्या कर देना यह साफ दर्शाता है कि कम उम्र के इन किशोरों में कानून और पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है ओर उनमें नशा व अपराध की प्रवृति दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिन्होंने इस हत्या कांड को अंजाम दिया वे भी आदतन नशेड़ी हैं और रात में अकेले आने-जाने वाले राहगीरों, बुजुर्गों एवं असहाय लोगों को निशाना बना कर लूटपाट करते थे ।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह और टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्धों का सुराग लगाया। मुखबिरों की सूचना पर मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई क्षेत्र में दबिश देकर सभी 5 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और संगठित होकर अपराध को अंजाम देने के कारण पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ी है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बटन चाकू, मोटर साइकिल और घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जब्त गए हैं।
♦️एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश:
“अपराध कर कानून से बच निकलने की मंशा रखने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”इस सफल और त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी ने जांच टीम को उचित इनाम देने तथा पुलिस की मदद करने वाले स्थानीय नागरिकों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




