♦️दिल दहलाने वाले हादसे का लाइव♦️
♦️वीडियो सोशल मीडिया में वायरल♦️
*♦रायगढ़/* रोंगटे खड़े करने वाले एक भयानक दिल दहला देने वाले हादसे को देखने वाले की रूह कांप उठी यह हृदय विदारक घटना दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित जेडी इस्पात फैक्ट्री में हुई जिसमें 1600 डिग्री सेल्सियस गर्म लोहा गिरने से ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव खुद जलता हुआ लोहे का गोला बन गए ओर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे मशीन से निकला 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान लोहे का लावा उन पर गिर था जिसके बाद वे जैसे तैसे दौड़ते हुए सीढ़िया से नीचे की ओर भागे इस दौरान उनका शरीर आग के गोले की तरह जल रहा था इस जिंदा जलते हादसे को जिसने भी देखा वो बुरी तरह कांप उठा उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर -9 अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर की रात फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाली टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचनक नीचे आ गया जिससे पिघला लोहा संतोष के शरीर पर गिरा ओर वो बुरी तरह झुलस गया गंभीर अवस्था में उन्हें भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बुरी तरह झुलसने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका जेडी इस्पात फैक्ट्री में हुए हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस में आग की लपटों से घिरा व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे की ओर भागता दिखाई दे रहा है जिसे आस पास मौजूद लोग बचाने की कोशिश करते हैं। यह दृश्य बेहद लोमहर्षक एवं दिल दहलाने वाला है जिसने औद्योगिक सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है ऐसे संवेदनशील स्थानों पर जहां इस तरह के हादसे की संभावना होती है काम करने वालों को सेफ्टी फायर सूट पहनना जरूरी होता है लेकिन इस हादसे में संतोष श्रीवास्तव के शरीर में जिस तरह से आग लगी वह भयावह एवं जानलेवा थी यदि संतोष घटना के समय फायर सूट में होता तो इस बड़े हादसे में उसकी जान जाने की संभावना कम हो सकती थी ओर जान बचने की उम्मीद ज्यादा होती । हादसे के बाद इस तरह के सवाल हर बार उठते है, जो कुछ दिनों बाद आए गये हो जाते हैं ओर फिर उसी लापरवाही एवं अनदेखी के साथ काम अपने बदस्तूर रफ्तार से शुरू हो जाता है रायगढ़ में दो सौ से ज्यादा प्लांट है ओर हर महीने किसी न किसी प्लांट में झुलसने से मौते भी होती है, जांच भी होती है, पर बदलता कुछ नहीं सब कुछ वैसा का वैसा ही रहता है ।रसमड़ा के जे डी प्लांट में भी यही होने वाला है मृतक के परिवार को पांच दस लाख का मुआवजा देकर चलता कर दिया जाएगा ओर मामला ठंडे बस्ते में।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




