♦️मस्जिद में अश्लिलता दो को मौत की सजा
मस्जिद में अश्लिलता पर सऊदी अरब में दो बगलादेशी को मौत की सजा सुनाई गई है बाग्लादेश ने इस पर सऊदी अरब से जवाब तलब किया है
♦️प्रशांत भूषण के बयान से मचा बवाल
सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध लॉयर प्रशांत भूषण के रिजिम चेंज वाले बयान से बवाल मच गया है इसके बाद सवाल उठने लगा हे कि क्या भारत में भी तख्ता पलट का प्रयास किया जा रहा है बीजेपी ने काकरोच आंदोलन को श्री लंका नेपाल बंगला देश की तरह देश में तख्ता पलट करने का प्रयास बताया है
♦️जुबिन नौटियाल के पिता कांग्रेस में शामिल: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव कुमारी सैलजा और उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।
♦️सुवेंदु अधिकारी सनातनी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद को ‘सनातन हिंदू’ बताते हुए अशांति फैलाने वाले प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दी है।
♦️वाराणसी में सड़क हादसा
वाराणसी में एक तेज रफ्तार ट्रक और एसयूवी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल है
♦️हरियाणा आरक्षण नीति:
हरियाणा सरकार ने आरक्षण और भर्ती से जुड़ी अपनी नीति को समेकित (कंसोलिडेट) किया है। [1]
♦️छत्तीसगढ़ की खबरे
♦️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को रायपुर आएंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और इस दौरान 11 से अधिक सड़कें 2 दिन तक बंद रहेंगी।
♦️बीजेपी का ‘मिशन 2028-29’:
भारतीय जनता पार्टी आगामी रणनीतियों और मिशन 2028-29 की तैयारी में जुटी है। इसी सिलसिले में 25 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी और विधायकों व सांसदों के साथ मंथन करेंगी।
♦️छत्तीसगढ़ BPT आवेदन की तारीख:
छत्तीसगढ़ BPT में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, अब इच्छुक उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
♦️रायपुर में फैक्ट्री हादसा:
रायपुर में कल एक टायर-फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसके चलते दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। [1]
♦️मौसम का हाल:
दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी पहुंचने के कारण बीजापुर और जशपुर सहित करीब 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने और दोपहर या शाम को बादल छाने की संभावना है।
♦️रायगढ़ की खास खबरे
♦️145 हाथियों के आतंक
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल इन दिनों 145 हाथियों की चिंघाड़ से थर्रा रहा है हाथी किसानों की फसल को बुरी तरह रौंद कर खराब कर रहे हैं हाथियों का यह आतंक छाल एवं कापू रेंज में फसल का लगातार नुकसान कर रहे हैं
♦️ गौ हत्या मामले में 5 गिरफ्तार
रायगढ़ के सीमावर्ती जिले जशपुर में 17 अक्तूबर को गौ हत्या करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 50 किलो बिप एवं गाय के अवशेष जप्त किए गये सभी को जेल भेज दिया गया
♦️आज होगा 60फुट के रावण का दहन
रायगढ़ रामलीला समिति द्वारा आज विजय दशमी पर राम लीला मैदान में 60 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा समिति इस बार अपना 60 वां वर्ष मना रही है इसके अलावा मिनी स्टेडियम में 50 फुट एवं नटवर स्कूल में 45 फिट ऊंचे रावणों का दहन किया जाएगा इस वर्ष स्टेशन चौक युवा समिति का यह 25 वाँ साल हे ओर चक्रधर नगर कला एवं सांस्कृतिक मंच अपना 14 वां साल मनाएगी
♦️रायगढ़ में विजय दशमी पर हुई फायरिंग
विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन ,एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना इस अवसर पर हुई हर्ष फायरिंगसे पूरी पुलिस लाइन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴



