सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था में तिलक लगा कर हिंदुओं की ही दी गई एंट्री
शहर की सफाई दीदीयों ने की मां जगदम्बा की भव्य महा आरती

पत्रकारों एवं उत्कृष्ट प्रतिभा नारी शक्तियों को किया गया सम्मानित
1500 मातृ शक्तियों के गरबा से गूंज उठा खड़ग धारणी उत्सव

रायगढ़/* परंपरागत परिधानों में सजी 1500 से अधिक बालिकाओं, युवतियों और मातृशक्तियों की खनकती तालियों और डांडिया रास की गूंज के साथ रायगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने वाली ‘निर्मल कर्मी’ (सफाई दीदी) बहनों के हाथों हुई मां अम्बे की पावन महाआरती! ने सेवा भारती समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा आयोजित ‘मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव’ को अति विशेष बना दिया। इस अनूठे और अभिभूत कर देने वाले दृश्य के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। गरबा स्थल में प्रवेश पर पूरी यह सनातनी पहरा रहा लोगो को तिलक लगाने के बाद ही आयोजन स्थल पर प्रवेश दिया गया नटवर स्कूल प्रांगण में पहले ही दिन आस्था, नारी शक्ति की भव्यता व अद्वितीय सामाजिक समरसता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।
उत्सव के प्रथम दिवस पर रायगढ़ नगर की स्वच्छता की धुरी कही जाने वाली सफाई दीदियों को मंच पर अग्रिम स्थान देकर मां आदिशक्ति की मुख्य आरती कराई गई। जिनकी अहर्निश सेवा व निष्ठा से पूरा शहर जगमगाता है, उन बहनों को यह गौरव प्रदान कर आयोजन समिति ने एक मिसाल कायम की, जिसने उपस्थित हर श्रद्धालु को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति डिग्री लाल साहू ने परिवार सहित उपस्थिति हो कर मां जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रायगढ़ के प्रचार जगत और जन-जन तक खबरों को सजगता से पहुँचाने वाले पत्रकार बंधुओं का दुपट्टे से सम्मान किया गया और डांडिया रास के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और सेवा से नगर का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं व नारी शक्तियों को ‘लोकमाता देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
मां दुर्गा के भव्य व अलौकिक दरबार का दर्शन करने तथा गरबा रास का आनंद उठाने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे । पूरा परिसर इस दौरान माता के जयकारो से गूंजता रहा समिति द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन व पेयजल के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी जिसमें महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती रही। गरबा रास में केवल सनातनियों को ही प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई थी सुदृढ़ सुरक्षा के बीच गेट पर प्रवेश करने वालों को तिलक लगाया जा रहा था।आयोजन समिति ने बताया कि गरबा उत्सव के द्वितीय दिवस पर डांडिया रास के साथ-प्रसिद्ध ‘गंगा आरती’ की तर्ज पर मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने रायगढ़ के समस्त धर्मप्रेमी लोगो से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




