♦️बाइक से होगी पेट्रोलिंग,पुलिस♦️
♦️ने हेल्प लाइन नंबर किया जारी♦️
♦रायगढ़/ रायगढ़ में नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान पंडालों व गरबा स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “मां दुर्गा वाहिनी” महिला पुलिस की दो पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया जो गरबा स्थलों व दुर्गा पंडालों का सतत निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी पहली पेट्रोलिंग टीम की प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर थाना कोतरारोड एवं दूसरी पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व प्रभारी सहायक उप निरीक्षक श्रीमती सरस्वती महा पात्रे (महिला थाना) करेगी दोनों टीमों में महिला व पुरुष आरक्षक शामिल हैं,जो दोपहिया वाहनों से प्रमुख पंडालों और गरबा स्थलों पर लगातार गश्त करेंगे।रायगढ़ पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं पंडालों में सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। किसी असुविधा या आपात स्थिति में इन नम्बरो पर संपर्क किया जा सकता है: हेलो सिस्टर हेल्प लाइन नंबर: 9479270533, पुलिस कंट्रोल रूम, रायगढ़: 94 79193299 है दोनों पेट्रोलिंग टीम को एस एस पी शशि मोहन सिंह ने पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किता एसएसपी का संदेश नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




