अंधेरे में अब सुरक्षित रहेंगे राहगीर और गौवंश
रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे या घूमते हुए आवारा मवेशी अक्सर वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों में न सिर्फ इंसानों की जान जाती है, बल्कि कई बेजुबान पशु भी असमय काल के गाल में समा जाते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए छतीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वाल्फ़ेयर फाउंडेशन मीडिया प्रभारी करुणा बनर्जी एवं उनके साथी दिव्य निर्मार्लकर द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिलासपुर दीपखुर्द आजाद चौक से श्रीराम गदा चौक के प्रमुख मार्गों पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले और सींगों पर विशेष रिफ्लेक्टिव रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे हैं। यह रेडियम बेल्ट रात के समय वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकने लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को मवेशियों की मौजूदगी का पहले ही पता चल जाता है और वे समय पर ब्रेक लगा सकते हैं।
रमेश पत्रकार 9425252176




