5 हजार व सोने की चेन लेकर फरार
पुलिस खंगाल रही सीसीटीव्ही कैमरे
*♦रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जयराम पेशा लोगो एवं अपराधियों के हौंसले इन दिनों काफी बुलंद हो गये है। दिन हो या रात लोगो का सड़क पर चलना अब सुरक्षित नहीं रह गया, चेन स्केचिंग लूटपाट,अपहरण,मारपीट, गुंडागर्दी,राहजनी जैसी घटनाएं आम बात हो गई है पुलिस की सक्रियता के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे जिसके कारण लोगो में डर व भय का माहौल बन गया है ताजा मामला स्टेशन रोड जगन्नाथ मंदिर का है जहां तीन मावलिया ने स्कूटर सवार को रोक कर उसकी सोने की चेन एवं 5 हजार रुपए लूट लिए । हाकी स्टिक से उसकी जमकर पिटाई भी कर दी और ब्लेड मारकर घायल कर दिया घटना की नामजद रिपोर्ट सिटी कोतवाली में की गई है पुलिस लुटेरो की पहचान के लिए सी सी टीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाले रही है जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड स्थित जय हिंद गली निवासी संजय दास 9 अक्तूबर शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे अपनी स्कूटी से दोस्त मोहम्मद छोटू को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। वो जैसे ही रेलवे बंगलापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचा सागर यादव, शैलेश साहू और भोला नामक 3 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। तीनों संजय से रुपयों की मांग करने लगे। संजय ने रुपये होने से इंकार किया, तो आरोपी सागर यादव जबरन उसकी पैंट की जेब से रुपये निकालने लगा संजय ने विरोध किया तो तीनों ने गाली -गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों और हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई कर दी ओर आरोपी भोला ने अपने पास रखे ब्लेड से संजय के बाएं हाथ पर हमला कर घायल कर दिया इसके बाद सागर यादव ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं, शैलेश साहू ने संजय के गले से सोने की चेन छीन ली। संजय के दोस्त मोहम्मद छोटू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन वारदात को अंजाम दे कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने अपने अन्य दोस्तों को मामले की जानकारी दी और कोतवाली थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई कोतवाली पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों—सागर यादव, शैलेश साहू और भोला—के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) , 296, 3(5), 309(6) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।




