♦रायगढ़/स्पीड न्यूज 11 सितम्बर 2026/ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी संस्कारधानी रायगढ़ में संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन एवं महिला समन्वय रायगढ़ के तत्वावधान में त्रिदिवसीय भव्य “मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 3 वर्षों की अपार सफलता के बाद यह इस प्रतिष्ठित आयोजन का लगातार चौथा वर्ष है। यह सांस्कृतिक और पारंपरिक डांडिया-गरबा महोत्सव स्थानीय नटवर स्कूल के मैदान में आगामी 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 को पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।
15 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण
उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने और प्रतिभागियों को पारंपरिक गरबा-डांडिया के बेहतरीन स्टेप्स सिखाने के लिए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक एक माह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नटवर स्कूल परिसर स्थित डोम एरिया में होगा, जहां कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पारंपरिक ताल, लय और विभिन्न गरबा स्टेप्स का गहन अभ्यास कराया जाएगा।
संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की अपील
समिति की संयोजिकाओं ने नगर की सभी बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं से आत्मीय अपील की है कि वे अपनी भारतीय संस्कृति, शक्ति उपासना और परंपरा के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गरबा का प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया है।
पंजीयन और संपर्क विवरण
प्रशिक्षण में पंजीयन तथा उत्सव से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी नटवर स्कूल मैदान स्थित शिविर स्थल पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निम्नलिखित संपर्क सूत्रों पर भी फोन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है:
संपर्क सूत्र: 9406237399, 9165202425, 7803006566, 9425275149, 7898785525





