
तुष्टिकरण के लिए हिंदू नेताओं को
किया जा रहा टारगेट ! कल 11 बजे
गांधी प्रतिमा में एकत्रित होने अपील
रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के हिंदू वीर रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में कल मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हिंदू संगठनों द्वारा राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा रामसिंह को बिलासपुर पुलिस द्वारा पिछले दिनों हुए एक साम्प्रदायिक विवाद के चलते मध्यप्रदेश के पन्ना के गांव से गिरफ्तार किया गया था इस घटना को लेकर रामसिंह ने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष भी सोशल मीडिया में वायरल किया था जिसमें उन्होंने हिंदू हितों के लिए संघर्ष करने के कारण टारगेट किए जाने व झूठे मामले में फंसाये जाने का,आरोप लगाया था पिछले दिनों बिलासपुर में सांप्रदायिक हिंसा की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसमें भीड़ द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में एक टी आई सहित कई पुलिस वाले घायल हुए थे पुलिस अश्रु गैस एवं लाठी चार्ज कर किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करने में सफल हो पाई थी मामले में दोनों पक्षों के 30 लोगो को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है और विवेचना के बाद आगे की कार्यवाही किए जाने की बात पुलिस कह रही है वही हिंदू संगठनों का कहना है कि दूसरे पक्ष ने घटना को हिंसक रूप दिया ओर पुलिस पर पथराव किया था लेकिन प्रशासन तुष्टिकरण के लिए निर्दोष हिंदू पक्ष पर भी कार्यवाही कर रही है जबकि हिन्दू पक्ष केवल अपनी रक्षा का प्रयास कर रहा था किन्तु उसे बेवजह मामले में घसीटा जा रहा है और हिंदू नेताओं को राजनीतिक दवाब में टारगेट कर मामले में फंसाया जा रहा है इस संबंध में कल रायगढ़ का सर्व हिंदू समाज भी महामहिम राज्यपाल से पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही किए जाने आग्रह करेगा ओर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा हिंदू संगठनों ने कल 11 बजे सभी समाज सेवियों, संगठनों एवं युवकों से बड़ी संख्या में गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होने की अपील की हैं जहां से बाइक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपा जाएगा।
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*===========================*




