♦️टाइगर श्राप शूट मामले में तीनों शूटर पकड़ाए
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के तीनों शूटर राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए हैं जिनमें से दो हरियाणा के एवं एक बिहार का हे फूल सिंंह, बेगूसराय (बिहार) का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और सोनीपत का रहने वाला रेहान है। तीनों पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12939) में सवार थे। इन्हें मुंबई से कोटा पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।इस हमले की जवाबदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने की थी
♦️सोने-चांदी की कीमतें
शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमत में ₹706 की गिरावट आई है और यह ₹1.48 लाख पर पहुंच गया है, वहीं चांदी में ₹1,954 की गिरावट दर्ज की गई है
♦️इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली
लखनऊ में इंडिगो की एक फ्लाइट के बिजली (आकाशीय बिजली/लाइटनिंग) की चपेट में आने के बाद आपात कालीन लैंडिंग करानी पड़ी है
♦️रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार
फ्रांस और जापान के वैज्ञानिकों ने 100 साल पुरानी ‘मिरर-इमेज मॉलिक्यूल’ की गुत्थी को सुलझा लिया है, जिसके लिए उन्हें रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला है
♦️35 साल बाद 12 पुलिसियो पर एफ आई आर दर्ज
यूपी के कानपुर में 35 साल पुराने फर्जी पुलिस एनकाउंटर मामले में आखिरकार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 1991 में हुई मुठभेड़ की जांच के बाद सीआईडी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष विद्यासागर त्रिपाठी समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
♦️पैरा गेम्स 2026 में भारतच को गोल्ड
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने इतिहास रचते हुए देश का नाम रोशन किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में मोइना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर दोनों मेडल्स पर कब्जा जमाया।
♦️छत्तीसगढ़ गौ कसी केस में कसाई गिरफ्तार
राजनांदगांव गौ हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एयाज अहमद को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने पूरे शहर में उसका जुलूस निकाला इस मामले में दो महिलाएं भी आरोपी है
♦️भिलाई स्टील प्लांट नहीं बिकेगा
भिलाई स्टील प्लांट को अडानी ग्रुप को बेचे जाने का खंडन किया गया हे मैनेजमेंट ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि प्लांट नहीं बेचा जाएगा इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी आक्रामक थे लेकिन अब इस दावे की हवा निकल गई
♦️इंद्रावती नदी में फंसे लोगों का रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी की अचानक बाढ़ में फंसे 12 लोगों (जिसमें 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं) को भारतीय वायुसेना (IAF) ने एमआई-17वी5 (MI-17V5) हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया है।
♦️मौसम का मिजाज और बारिश का अलर्ट
प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनों तक सुकमा से सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रहने तथा वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना जताई गई है।
♦️कोल लेवी 5 करोड़ से 500 करोड़
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और ईओडब्ल्यू (EOW) की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसमें 5 करोड़ रुपये की उधारी से 500 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा करने की बात सामने आई है।
♦️स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ के स्कूल-कॉलेजों में दिवाली के अवकाश में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है।
♦️रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 26 कन्या का जन्म
रायगढ में मेडिकल कॉलेज में नवरात्रि के दौरान 26 कन्याओं ने जन्म लिया है सभी बच्चियां एवं माताएं स्वास्थ्य एवं कुशल है रायगढ़ मारवाड़ी संस्कृति महिला शाखा ने सभी बच्चियों का सम्मान किया ओर मरीजों को फल वितरण किया इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों का दुपट्टे से सम्मान किता गया नवरात्रि पर नवजात कन्याओं का सम्मान का छत्तीसगढ़ में यह पहला व अनूठा मामला है
🔴रमेश पत्रकार 94252 5217🔴



