खाना बनने के मामूली विवाद ने दिया खूनी घटना को अंजाम
रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम सूपा में मामूली घरेलू विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। खाना बनाने को लेकर शुरू हुए मामूली झगड़े में पति ने अपनी ही 41 वर्षीय पत्नी रूप कुंवर महंत की फावड़े से ताबड़ तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य हत्या कांड के बाद आरोपी पति का ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) अचानक इतना बढ़ गया कि उसकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने उसका इलाज कराया और स्वस्थ होने के बाद गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया घटना 10 अक्टूबर की रात की है। मृतिका का 25 वर्षीय बेटा सूरज दास महंत जब अडानी प्लांट से अपनी ड्यूटी खत्म कर रात करीब 8:30 बजे घर लौटा, तो उसने मां रूप कुंवर महंत घर की परछी में अचेत अवस्था में पड़ी देखा । उनके पास ही उनके पिता अमृत लाल महंत भी गुमसुम बैठे हुए थे। सूरज ने मां को हिलाकर देखा, तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी, कान से खून बह रहा था, दोनों हाथों की कलाइयों पर भी गंभीर चोट के निशान थे और पूरे घर में जगह-जगह खून के छींटे बिखरे हुए थे। इसके तुरंत बाद, सूरज ने अपने भाई और आसपास के लोगों की मदद से मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित पल-पल उसकी सेहत और गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही थी। उपचार के बाद सेहत में सुधार हुआ, तो पुलिस उसे तुरंत थाने ले आई। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच में घर के अंदर जमीन, पलंग के पाए, फ्रिज, कूलर, कपड़ों और दीवारों पर मानव खून के निशान मिले। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़ा, खून से सने लकड़ी के डंडे और घटना के वक्त आरोपी द्वारा पहने कपड़े जब्त कर लिए हैं शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अधिक खून बहना बताया गया, पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय व आरक्षक राहुल सिदार की अहम भूमिका रही।


रमेश पत्रकार 9425252176




