♦️पंप चोरो को जूते की माला पहना♦️
♦️ घुमाया पूरे गांव में,खुद दे दी सजा♦️
♦रायगढ़/ छत्तीसगढ़ में चोरों को अनोखी सजा देने का मामला सामने आया है । सूरजपुर के ग्रामीण रोजाना हो रही पंप चोरी से बेहद परेशान थे। पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद भी न तो चोर पकड़े गए ओर नहीं समस्या का कोई समाधान हुआ। ऐसे में उन्होंने जो किया वह हैरत में डालने वाला था । यह पूरा मामला ग्राम पंचायत आमगांव का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पंप चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से परेशान थे। इस बीच उन्होंने ग्राम पंचायत कोट के दो आरोपी को पकड़ा , जो पंप चोरी कर महज 1000 रुपये में बेच देते थे। इसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया वह हैरान कर देने वाला था। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जूतों की माला पहनाई और फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उन दोनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इस तरह कानून हाथ में लेकर स्वयं सजा देना कानूनन गलत है । प्रशासन घटना का संज्ञान ले कर सजा देने वालों पर कार्यवाही भी कर सकता है ।
🔴रमेश पत्रकार 94252 52176🔴




