लेजर, इंडिया गाट टेलेंट एवं फायर शो देखने उमड़ी हजारों की भीड़
*♦रायगढ़/* रायगढ़ की अग्रसेन जयंती ने इस बार ऐसा शमा बंधा कि पूरा शहर अग्रमय हो उठा भव्य शोभायात्रा के स्वागत में पूरे रायगढ़ को आकर्षक बैलूनों (गुब्बारों) से सजाया गया था ओर जगह जगह लोगों ने शोभा यात्रा में अग्रबंधुओं का पीने के पानी आइसक्रीम चाकलेट ड्राई फुड शरबत एवं अग्र दुप्पटे से शानदार स्वागत किया 11 अक्टूबर को रायगढ़ नगर में अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान निकली भव्य एवं विराट शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में अग्रबंधु, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उत्साह व पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए शोभा यात्रा में सामाजिक एकता, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला शोभायात्रा का सबसे आकर्षक दृश्य चार घोड़ों से सजा महाराजा अग्रसेन का रथ था जिसके पीछे उनके 18 पुत्रों के रथ शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे महाराष्ट्र के पुणे से आया धमाल बैंड, हनुमान जी एवं मां काली की झांकियां, गोरिल्ला डांस व विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और बैंड की गूंज ने अग्र बंधुओं ने नयें उत्साह का संचार कर दिया शोभा यात्रा को यादगार बनाने शहर में चार सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे जिनमें लोगो ने अपने सुनहरे पलों को मोबाइल में कैद कर लिया शोभायात्रा के दौरान गौरीशंकर मंदिर चौक में शानदार लेजर शो एवं फायर शो का आयोजन किया गया रंग- बिरंगी लेजर रोशनी और रोमांचक फायर शो की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस मनमोहक आयोजन का आनंद लिया। रोशनी, रोमांच और उत्साह से सजे इस कार्यक्रम ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उत्सव में चार चांद लगा दिए। शोभायात्रा को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में श्याम मंडल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्य वॉकी-टॉकी लेकर शोभायात्रा के प्रारंभ से लेकर समापन तक पूरी व्यवस्था संभालते रहे। आपसी समन्वय और सतत संपर्क के माध्यम से टीम ने शोभायात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दिया। श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा) स्वयं टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरी शोभायात्रा में व्यवस्थाओं में जुटे रहे। टीम के समर्पण, अनुशासन और सहयोग से शोभायात्रा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिली। मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, सिटी कोतवाली पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन का सराहनीय सहयोग मिला। अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों वरिष्ठजनों एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार करते हुए सभी के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से आयोजन भव्य एवं यादगार बनाने धन्यवाद दिया महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में नटवर स्कूल परिसर में सर्वसमाज के लिए शानदार इंडिया गॉट टैलेंट स्टेज प्रोग्राम एवं फायर शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा और नटवर स्कूल परिसर दर्शकों से खचा खच भरा रहा। इस अवसर पर महराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित लेजर शो का प्रदर्शन किया गया महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक एकता, समरसता एवं सेवा भावना को समर्पित यह भव्य शोभायात्रा रायगढ़ के लिए यादगार बन गई। अग्रबंधुओं की विशाल सहभागिता, महिलाओं एवं युवाओं का उत्साह, वरिष्ठजनों का सम्मान और शहरवासियों के आत्मीय स्वागत ने आयोजन को विशेष बना दिया। अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के इस आयोजन ने समाज की एकजुटता का संदेश देते हुए जयंती समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।




