
6 गौ वंश सहित साढ़े सतरह लाख
की संपति जप्त 6 तस्कर पकड़ाए
*♦रायगढ़/* जिले में अपराधियों और तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी एक खौफनाक बानोगी कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी मेन रोड पर देखने को मिली जब गौ तस्करों ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार कर पुलिस वालों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 गोवंश सहित साढ़े सतरह लाख की संपति जप्त की है यह घटना कल सुबह 5 बजे की है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन सफेद पिकअप वाहनों में गौ वंश की तस्करी की जा रही है जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस ने श्रवणी गाँव में दी इस पी उन्नति ठाकुर एवं डी एस पी अजय नागवंशी के नेतृत्व में घेराबंदी की लेकिन शातिर तस्करों ने कानून का खौफ दरकिनार करते हुए सीधे पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाकर उन्हें कुचलने और जान से मारने का खौफनाक प्रयास किया ओर पुलिस वाहन को पिकप से टक्कर मारी लेकिन पुलिस जवान ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए तस्करों की साजिश को नाकाम कर दिया ओर मुस्तैद कोतरा रोड़ पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया

जिससे तस्करों की पुलिस वाहन CG-0 3- A-0705) को टक्कर मारकर भागने का प्रयास असफल हो गया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 6 तस्करों को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया तस्करों के कब्जे से अढ़ाई लाख रुपए मूल्य के 6 नग गौवंश का सकुशल रेस्क्यू किया तथा तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप वाहन (JH -05-CR-0840,JH- 01- GC-5199, OD-17-G – 9320) जप्त किए जिसकी कीमत 15 लाख रुपए के लगभग बताई जाती है पुलिस फरार तस्कर ललित, निवासी सरवानी की तलाश कर रही है गिरफ्तार आरोपी राम महतो (21 वर्ष) निवासी घाटा, सेन्हा, लोहर दगा,आदित्य महतो (22 वर्ष) निवासी हेसराग, बिशुनपुर ,गुमला नकुल साहू (27 वर्ष) – निवासी उमड़ा नकटीटोली, पालकोट, गुमला रूपेश लहरे (22 वर्ष) निवासी आरू, सेन्हा, लोहरदगा शिवा कुमार साहू (23 वर्ष) निवासी डीएसपी रोड, गुमला सभी झारखंड एवं राजू सतनामी (30 वर्ष) निवासी सरवानी, कोतरारोड़,रायगढ़ शामिल है इन सभी पर पुलिस पर हमला करने शासकीय कार्य में बाधा डालने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 221, 132, 109(1) के अलावा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004: धारा 4, 6 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960: धारा 11 के तहत कार्यवाही कर यायिक रिमांड पर जेल भेजने की पुख्ता कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने दी चेतावनी
“ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस गौवंशों की अवैध तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। जो अपराधी कानून को चुनौती देने और खाकी पर वाहन चढ़ाने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ऐसे तत्वों के खिलाफ अत्यंत कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”इस सनसनीखेज और जोखिम भरी कार्रवाई को अंजाम देने में डीएसपी उन्नति ठाकुर,डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य सिंह, एएसआई जय सिंह स्वादू, आरक्षक उत्तम सारथी, बंशी रात्रे और अजय साय की टीम ने अनुकरणीय बहादुरी का प्रदर्शन किया है।
************************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*==========================*




