रायगढ़/स्पीड न्यूज 8सितम्बर 2026: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए खौफनाक बिल्डिंग हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, जहां एक बहुमंजिला पीजी हॉस्टल के मलबे में दबकर कई बेकसूरों की जान चली गई और मासूम बच्चे जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस दिल दहला देने वाली और लोमहर्षक घटना के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में इंसानियत और संवेदनाओं की एक ऐसी मिसाल कायम हुई है, जिसकी गूंज हर दिल को झकझोर रही है।
मारवाड़ी युवा महिला संस्कृति शाखा ने की अनूठी पहल
शायद देश में यह अपने किस्म का पहला ऐसा अनूठा आयोजन है, जहां किसी संगठन ने इतनी बड़ी त्रासदी पर शोक जताने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक मार्ग का सहारा लिया हो। श्री संकट मोचन हनुमान गुड़ी मंदिर, सुभाष चौक में मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा के द्वारा एक विशेष और सामूहिक आयोजन किया गया। इस अभूतपूर्व अनुष्ठान के तहत, मलबे में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे घायलों एवं सुरक्षित बचे 12 लोगों (जिनमें गंभीर रूप से घायल 5 मासूम बच्चे भी शामिल हैं) की दीर्घायु के लिए श्री हनुमान जी के सुंदरकांड एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। देश भर में इस प्रकार की वीभत्स दुर्घटना के बाद पीड़ितों के संबल के लिए इस तरह का धार्मिक और सामूहिक आयोजन अपने आप में अनोखा और पहला है|
अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता के छलके आंसू, गूंज उठा पूरा प्रांगण
इस दर्दनाक हादसे की भयानकता और बच्चों की पीड़ा को जब समिति की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने याद किया, तो उनका गला रुंध गया और वे बेहद भावुक हो उठीं। आयोजन के दौरान उनकी आंखों से छलकते आंसू और असमर्थता इस बात की गवाही दे रहे थे कि उस हादसे का दर्द रायगढ़ की हर महिला के दिल पर कितना गहरा असर पड़ा है। बच्चों के प्रति उनका यह मातृत्व प्रेम और तड़प देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा सुबह 11 बजे आरंभ हुये इस अनुष्ठान के अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया इसके पहले शहर की समाजसेविका रेखा महामिया ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतात्माओं के प्रति श्रदांजलि अर्पित की ओर बड़े ही विचलित एवं व्यथित मन से उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की उन्होंने बताया कि आज सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के दीर्घायु होने की कामना के साथ किया गया देश आगे इस प्रकार की घटना न हो इसकी भी चिंता की जानी चाहिए|
जर्जर भवनों की शिनाख्त कर होनी चाहिए कार्यवाही
इस लोमहर्षक मौके पर दीप्ति गुप्ता ने घटना को अत्यंत क्रूर व दुखद बताते हुए सरकार से आग्रह किया कि वो यह सुनिश्चित करे कि आगे इस प्रकार के हादसे न हो सरकार जर्जर भवनों का सर्वे करा जल्द करे सख्त कार्यवाही उन्होंने कहा कि चंद मुनाफे के लालच में अब आम जनता और मासूमों की जान से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए सरकार को देश भर के जर्जर और अवैध भवनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी परिवार इस तरह की लापरवाही की भेंट न चढ़े मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा की महिलाओं ने सच्चे मन से किया गया सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक अनुष्ठान निश्चित ही घायलों के लिए संजीवनी का काम करेगा और मृत आत्माओं को अपने चरणों में शांति प्रदान करेगा कार्यक्रम में रेखा महामिया आशा अग्रवाल पूनम अग्रवाल शालू गोयल रेखा अग्रवाल पपल अग्रवाल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता चंद्रकला अग्रवाल ममता अग्रवाल नेहा अग्रवाल नम्रता अग्रवाल एवं अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सहित महिलाएं उपस्थित रही दीप्ति गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं मृतकों को श्रद्धाजंलि देने के लिए संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया|




