
पुलिस के डंडे व कानून के राज में
माँ बेटी बहन सब होगे सुरक्षित
♦रायगढ़/* रायगढ़ जिले में अब कानून का राज और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बाद, रायगढ़ पुलिस ने जिले के तमाम निगरानी, गुंडा, माफी बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखनी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत इन सभी तत्वों के लिए महीने की पहली तारीख को थानों में हाजिरी लगानी पड़ेगी इस की शुरुवात एक सितंबर को तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा चक्रधरनगर थाने में की गई उन्होंने सभी बदमाशों को एक मंच पर खड़ा कर दो टूक समझाया था कि अपराध के रास्ते को छोड़कर वे शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं। सीएसपी की इस कड़ी चेतावनी और पुलिस के लगातार दबाव का असर अब साफ दिखने लगा है। महीने की पहली तारीख 1 अक्टूबर को शहर के तीनों प्रमुख थानों—कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल में इन बदमाशों ने खुद कतार में लगकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई
******************************
*_समझाइश खत्म अब सीधे जेल_*
******************************
आने वाली नवरात्रि को लेकर रायगढ़ पुलिस किसी भी प्रकार की कोताही के मूड में नहीं है। थानों में हाजिरी देने पहुंचे बदमाशों को वर्तमान सी एस पी राहुल उईके ने बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि नवरात्रि पर शहर में गरबा, डांडिया और धार्मिक आयोजन होगे जिनमें हमारी माताएं, बहनें और बच्चियां बड़ी संख्या में शामिल होती हैं। उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने या उनके साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा “त्योहारों के दौरान यदि किसी ने भी छेड़खानी, छींटाकशी, मारपीट या शांति भंग करने की जरा भी कोशिश की, तो उसे केवल समझाइश देकर नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे तत्वों पर ताबड़तोड़ वैधानिक कार्रवाई करते हुए सीधा जेल भेजा जाएगा।”
*****************************
*_सुधरने वाले को मिलेगा मौका_*
*****************************
रायगढ़ पुलिस का यह एक्शन सिर्फ खौफ पैदा करने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक सुधारात्मक पहल भी है। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को साफ चेतावनी दी है कि उनका एक-एक कदम और उनकी हर गतिविधि पुलिस के रडार पर है, इसलिए वे अपराध की दुनिया से तौबा कर लें। साथ ही, एक सकारात्मक पहल करते हुए पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को वैध तरीके से रोजगार पाने या जीवन-यापन में कोई वास्तविक परेशानी है, तो वह प्रशासन के सामने अपनी बात रखे। नियमों के दायरे में रहकर पुलिस ऐसे लोगों की मदद करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।रायगढ़ पुलिस के इस अनुशासित और आक्रामक रुख ने साफ कर दिया कि आगामी त्योहारों के दौरान जिले की आबोहवा पूरी तरह सुरक्षित, शांत और भयमुक्त रहेगी। किसी भी असामाजिक तत्व को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की जुर्रत नहीं करने दी जाएगी।
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*




